नए संसद भवन पर हुआ पहलवान बेटियों का अपमान

28 मई 2023 को नए संसद भवन का उद्घाटन किया गया है। संसद भवन के अंदर जहां एक ओर खुशियां मनाई जा रही थी वहीं दुसरी ओर संसद भवन के बाहर देश के लिए मेडल लाने वाली महिला खिलाड़ियों को संसद के नजदीक सड़कों पर अपमानित किया गया।

||Delhi||Nancy Kaushik||हम सभी जानते है कि बाते दिन यानि 28 मई 2023 को नए संसद भवन का उद्घाटन किया गया है। संसद भवन के अंदर जहां एक ओर खुशियां मनाई जा रही थी वहीं दुसरी ओर संसद भवन के बाहर देश के लिए मेडल लाने वाली महिला खिलाड़ियों को संसद के नजदीक सड़कों पर अपमानित किया गया।

इस बदसलूकी की घटना के बाद कई कांग्रेसी नेता मौजूदा बीजेपी सरकार को तानाशाही की सरकार कह रहे है इसके साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कल के दिन को देश की महिलाओं के लिए काला दिन बताया है और कहा है यह सब देखने के बाद देश की महिलाओं को चुप नहीं बैठना चाहिए।

इन सब के बीच मन में कई सवाल खड़े होते है कि क्या देश में बेटियों की आवाज़ कोई मायने नहीं रखती , क्या देश के लिए मेडल लाने वाली पहलवान बेटियों की सरकार की नज़रों में कोई इज्ज़त नहीं बची है, क्या इस देश में  बेटियों को न्याय के नाम पर सिर्फ सरकार की चुप्पी हासिल होती रहेगी?