शाहबाद डेरी के बी ब्लाक में रविवार रात नाबालिग की चाकू घोंपकर की हत्या

शाहबाद डेरी के बी ब्लाक में रविवार रात नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। नाबालिग की पहचान शाहबाद डेरी के ई ब्लाक की साक्षी के रूप में हुई है। नाबालिग अपनी दोस्त भावना के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी।

||Delhi||P24 News||शाहबाद डेरी के बी ब्लाक में रविवार रात नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। नाबालिग की पहचान शाहबाद डेरी के ई ब्लाक की साक्षी के रूप में हुई है। नाबालिग अपनी दोस्त भावना के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

शाहबाद डेरी के बी ब्लाक की भावना ने बताया कि वह साक्षी के साथ मिलकर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रही थी। भावना नहाने के लिए सार्वजनिक शौचालय में चली गई। इस दौरान साक्षी भावना के घर के बाहर खड़ी थी। तभी एक युवक आया व साक्षी से बात करने लगा। बातों ही बातों में उसने जेब से चाकू निकाला व साक्षी के पेट पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने मौके पर आकर देखा तो साक्षी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रहे है।