विधायक राव दान सिंह को महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट मिल जाने के बाद महेंद्रगढ़ शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

विधायक राव दान सिंह को महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट मिल जाने के बाद महेंद्रगढ़ शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने परशुराम चौक पर लड्डू बाँटकर और पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया है। हरियाणा जन्म के बाद महेंद्रगढ़ विधानसभा से पहली बार कांग्रेस ने किसी नेता को यहां से टिकट दी गई है। इस वजह से पूरे अहीरवाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विधायक राव दान सिंह को महेंद्रगढ़ भिवानी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट मिल जाने के बाद महेंद्रगढ़ शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने परशुराम चौक पर लड्डू बाँटकर और पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया है। हरियाणा जन्म के बाद महेंद्रगढ़ विधानसभा से पहली बार कांग्रेस ने किसी नेता को यहां से टिकट दी गई है। इस वजह से पूरे अहीरवाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस मौके पर काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की टिकट मिलने के बाद महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है और जगह-जगह आज लड्डू बांटे जा रहे हैं और पटाखे चलाएं जा रहे हैं। इस बार क्षेत्र के लोग भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने दावा किया कि राव दान सिंह लोकसभा क्षेत्र से ढाई से तीन लाख वोटो से जीत दर्ज करेंगे। इस मौके पर काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आल्हा कमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दीपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार प्रकट किया है। विधायक राव दान सिंह महेंद्रगढ़ से चार बार के विधायक हैं। महेंद्रगढ़ जिले में उनकी अच्छी पकड़ है और भिवानी जिले से संबंध रखते हैं। पिछले दो योजना से श्रुति चौधरी लगातार इस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हार रही थी। इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हस्तक्षेप के बाद पार्टी आल्हा कमान ने उन पर भरोसा जताया है।