लोकसभा चुनाव के मध्यनजर 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में विजय संकल्प रैली करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव के मध्यनजर 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में विजय संकल्प रैली करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विजय संकल्प रैली की तैयारी के चलते पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह ने महेंद्रगढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवो का दौरा कर लोगो को रैली में शामिल होना का निमंत्रण दिया।

लोकसभा चुनाव के मध्यनजर 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में विजय संकल्प रैली करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विजय संकल्प रैली की तैयारी के चलते पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह ने महेंद्रगढ़ विधान सभा के विभिन्न गांवो का दौरा कर लोगो को रैली में शामिल होना का निमंत्रण दिया। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश भर में सभी विधानसभाओं में रैली कर रहे हैं। इस कड़ी में 25 अप्रैल को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि आज हमने महेंद्रगढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री की विजय संकल्प रैली मे पहुचने का निमंत्रण दिया है। महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में मुख्यमंत्री की कल होने वाली विजय संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई राम भक्तों की ओर राम विरोधियों की है। उन्होंने कहा कि आज पूरे हिंदुस्तान में राम लहर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा राम भक्त और दुनिया का सबसे लोकप्रिय राजनेता के नाम पर और काम पर पूरी दुनिया में एक लहर चल रही है।
p24news