क्या 'द केरल स्टारी' पर लगने वाला है बेन ?

रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिरी फिल्म 'द केरल स्टोरी' सुदीप्तो सेन द्वारा डायरेक्ट की गई है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही यह फिल्म आलोचकों की नजर में आ गई थी। फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने कैंची भी चला दी है और सूत्रों की माने तो फिल्म A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हो सकती है।

||Delhi||Nancy Kaushik||रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिरी फिल्म 'द केरल स्टोरी' सुदीप्तो सेन द्वारा डायरेक्ट की गई है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही यह फिल्म आलोचकों की नजर में आ गई थी। फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने कैंची भी चला दी है और सूत्रों की माने तो फिल्म A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हो सकती है।

 'द केरल स्टोरी' उन हज़ारों लड़कियों की कहानी है जिनको ब्रेनवॉश कर उनका धर्म परिवर्तन कराया गया था और फिर ISIS आतंकी बना दिया गया था। अब आप सोच रहें होेगें की इस फिल्म में ऐसा क्या है जिसकी वजह से इतना विवाद हो रहा है। दरअसल कहा जा रहा है कि फिल्म में हिंदू देवी - देवताओं पर आपत्तिजनक बातें की गई थी और साथ ही केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के इंटरव्यू की भी क्लीप्स थी जिससे की सेंसर बोर्ड के ऑर्डर पर काटा गया है।

इतना ही नहीं फिल्म में जो आंकड़े बताए गए है कुछ लोगों के मुताबिक वह मनगढन्त है। यहां तक की फिल्म को इस्लामोफोबिया फैलाने वाली तक करार दे दिया गया है।