बाहरी दिल्ली के नरेला में हुई दिन दहाड़े चोरी

राजधानी दिल्ली में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही । बीते दिन बाहरी दिल्ली के नरेला से एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां अंबरीश कुमार पुत्र श्री ब्रिज भूषण पंड्या के यहां दिन दहाडे चोरी हो गई।

||Delhi||Nancy Kaushik||राजधानी दिल्ली में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही । बीते दिन बाहरी दिल्ली के नरेला से एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां अंबरीश कुमार पुत्र श्री ब्रिज भूषण पंड्या के यहां दिन दहाडे चोरी हो गई। अंबरीश कुमार नरेला में विशाल एनक्लेव ( B Block ) में रहता है । दरअसल अंबरीश सुबह डयूटी पर 9 बजे गया था और शाम को 10 बजे लौटा। डयूटी से वापस आने पर उसने देखा की घर के बाहर गेट का ताला और अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ है और अलमारी भी खुली हुई है।


अंबरीश ने जब ध्यान से देखा तो 2 सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, पायल, 2 जोडी कानों के बूंदे सहित 15 हजार रूपय घर से घायब मिले। अंबरीश ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी, करीब शाम 6ः15 बजे पुलिस वहां पहुँची और एफआईआर दर्ज की।  एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने अंबरिश को आशवासन दिलाया की वह मामले की जाँच में जूट गई है और जल्द से जल्द चोर पकड़े जाएंगे।