||Delhi||Nancy Kaushik||युवाओं को बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने का शौक भारी पड़ सकता है क्योंकि अब भिवानी पुलिस ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती के मूड में है। पकड़े जाने पर मोटा जुर्माना भी होगा। इसके साथ ही आम नागरिक अपने दोपहिया व निजी वाहनों पर लाल और नीले रंग की पुलिस की पट्टी का प्रयोग न करें।इसके साथ 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन का प्रयोग करते हैं तो उन पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।
अगर आप बिना किसी अनुमति के सायरन व हुटर का प्रयोग करते हैं या पुलिस विभाग की कैप को भी गाड़ी में आगे रखकर वाहन चलाते हैं,तो सावधान हो जाइए क्योंकि यह मोटर व्हीकल कानून की उल्लंघना है।जिससे आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। ये सभी हटवाने के लिए भिवानी ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार तक का अल्टीमेटम वाहन चालकों को दिया है।
इसके लिए सभी थाना, चौकी और ट्रैफिक प्रभारियों को आदेश दे दिए कि बुलेट बाइक पर घूमकर हुड़दंग मचाने वाले युवकों पर सख्ती की जाए। उससे पहले उन्हें दो दिन का समय दिया जाए ताकि वे अपने बुलेट बाइक का साइलेंसर बदलवा सकें। बुलेट बाईक पर साइलेंसर वही होना चाहिए जो कम्पनी द्वारा सार्टिफाइड है।
वहीं ऐसे दुकानदार/मिस्त्री जो बुलेट मोटरसाइकिल पर साइलेंसर बदले का काम करते है उनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ऐसी दुकानों को चिन्हित किया जाएगा जिन पर बुलेट मोटरसाइकिल को मोडिफाई अथवा उसका साइलेंसर आदि बदला जाता है।