
||Delhi||Nancy Kaushik||यमुनानगर में आज सुबह नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा और थाली बजाकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा ने बताया कि आज हमने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ थाली बजाओ प्रदर्शन किया है । अपनी मांगों को लेकर हमने कई बार प्रदर्शन किए सरकार को मांग पत्र दिए ज्ञापन सौंपे और दिवाली के समय 11 दिन की हड़ताल भी की थी सरकार ने तीसरे दौर की वार्ता के बाद हमारे मांग पत्र की सभी मांगों पर सहमति जताते हुए उन्हें लागू करने की बात कही थी।लेकिन सरकार ने अभी तक 4298 सफाई कर्मचारी व 68 सीवर कर्मचारियों को पक्का करने, डोर टू डोर के कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन बैंक के माध्यम से देने व ई.पी.एफ. ई. एस. आई लागू करने, हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर लगे मुकदमों को वापिस लेने, बेतन देने का ही पत्र जारी किया है इसके अलावा वार्ता में अग्निशमन विभाग को निकाय विभाग से अलग न करने, फायर विभाग में 2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती पर रोक लगाने तथा सृजित पदों पर 1327 फायर मैन व ड्राईवरों को समायोजित करने तक नौकरी की गारंटी देने, मैन पावर के ठेकों में लगे सफाई कर्मचारी एवं सीवर मैनो को विभाग के रोल पर करने सफाई कर्मचारियों को 1000 स्वच्छता प्रोत्साहन राशि देने, फायर कर्मचारियों को 21000 जोखिम भत्ता देने, फायर व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को वर्दी अलाउंस वेतन में जोड़ने, एक्स ग्रेशिया पॉलिसी में 5 साल की सर्विस लेंथ की जगह 2 साल व 52 वर्ष की अधिकतम आयु के स्थान पर 55 वर्ष करने तथा अनियमित कर्मचारियों को भी ऐसग्रेशिया में शामिल करने पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने, पात्र कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देने, फायर विभाग की डीडी पावर डीएमसी को देने, डयूटी समय में दुर्घटनाग्रस्त होने पर कच्चा या पक्का कर्मचारी को उसका इलाज करवाने की राशि विभाग द्वारा देने, सीवर व सफाई कर्मचारियों को सभी सेफ्टी उपकरण देने, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों माली ट्यूबल ऑपरेटर को पालिका रोल पर रखने, छटनी किए गए कर्मचारियों को डयूटी पर वापिस लेने, ठेकों की अवधि को बढ़ाने व रुके हुए वेतन का तुरंत प्रभाव से भुगतान करने आदि मांगों पर सहमति बनी थी।
लेकिन 5 माह बीतने के बाद भी सरकार द्वारा मानी गई उक्त सभी मांगों के पत्र जारी नहीं किए गए हैं। सफाई कर्मचारियों को 1000 रुपये स्वच्छता राशि व फायर कर्मचारियों को 1000/- रुपये जोखिम भत्ता दिया जायेगा, सफाई कर्मचारी व सीवरमैनों की पक्की भर्ती के लिये कार्यवाही तेजी से की जायेगी, फायर कर्मचारियों के लिये वर्दी अलाउंस 440 रुपये का पत्र जारी किया जायेगा तथा तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के लिये भी वर्दी एलाउस जारी कर दिया जायेगा, समान काम समान वेतन देने के लिये पत्र जारी किया जाएगा, कच्चे कर्मचारियों की दुर्घटना होने पर उसका इलाज विभाग के स्तर पर किया जायेगा, कच्चे कर्मचारियों की मृत्यु होने पर मिलने वाली 3 लाख रुपये की राशि की जगह 10 लाख रुपये की राशि दी जायेगी, फायर के 1327 कर्मचारियों को 58 वर्ष की नौकरी की गारंटी का पत्र जारी किया जाएगा, 28 व 29 मार्च 2022 की हड़ताल अवधि का वेतन देने का पत्र जारी किया जायेगा, डिमिनिशिंग काडर से पोस्टो को बाहर किया जायेगा. नये पद सृजित किये जायेंगे, सैनिटेशन स्टाफ की प्रमोशन की जाएगी एक्सग्रेसिया पॉलिसी 52 वर्ष की जगह 55 वर्ष व 5 वर्ष की जगह 2 वर्ष की जायेगी, दैनिक वेतन भोगी जो कर्मचारी 30-30 वर्षों से लगे है उनको पक्का करने की नीति बनाई जाएगी और उनके वेतन में बढोतरी व अन्य सभी सुविधाए दी जाएंगी HKRN पर जिन कर्मचारियों का नाम दर्ज नहीं किया गया है उनकी योग्यता के अनुसार अन्य पोस्ट पर नियुक्ति की जाएगी, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को ए०सी०पी० का लाभ पहले की तर्ज पर दे दिया जायेगा, फायर विभाग में 2063 फायर की भर्ती पर रोक लगाने, सफाई कर्मचारी, सीवरमैन जो मैन पावर में कार्यरत है उनको रोल पर किया जायेगा। लेकिन दोनो चरणों की वार्ता में मानी गई मांगों को सरकार ने ईमानदारी से लागू नहीं किया है जिस कारण पालिका एवं अग्निशमन कर्मचारियों में सरकार के प्रति नाराजगी पनप रही है। सरकार लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को हटाकर नई भर्ती कर उन्हें पक्का करने जा रही है जो कि बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अब देखना होगा सरकार कब तक उनकी मांगे मानती है या फिर यह बड़ा आंदोलन करके सरकार को अपनी तरफ से झुकायेंगे। फिलहाल उन्होंने सुबह-सुबह सरकार के खिलाफ थाली बजाकर मोर्चा जरूर खोल दिया है।