नए सरकारी मेडिकल कालेज बनने से योग्य चिकित्सक उपलब्ध हो सकेंगे : धर्मबीर सिंह

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अस्पतालों के उद्घाटन समारोह के दौरान दादरी के नागरिक अस्पताल परिसर में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह एवं दादरी के विधायक सोमबीर सिंह सांगवान के साथ संयुक्त रूप से सवा 9 करोड़ की चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

||Delhi||Nancy Kaushik||मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अस्पतालों के उद्घाटन समारोह के दौरान दादरी के नागरिक अस्पताल परिसर में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह एवं दादरी के विधायक सोमबीर सिंह सांगवान के साथ संयुक्त रूप से सवा 9 करोड़ की चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इन चार परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के संबोधन को यमुनानगर से लाईव दिखाया गया। सांसद व विधायक ने दादरी के सेठ रामस्वरूपदास मातृ शिशु अस्पताल, गांव सांकरोड, महराणा और मांढी पिरानु के उपस्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि विगत आठ वर्षों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से परिवर्तन आया है। अब सरकारी अस्पतालों की तस्वीर लगभग बदल चुकी है। पहले हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का बजट 11 सौ करोड़ के आसपास था, जो कि अब 6 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि दादरी जिला में मेडिकल कालेज और केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने के दिशा में कार्य आगे बढ़ाया जाए। नए सरकारी मेडिकल कालेज बनने से हमें योग्य चिकित्सक उपलब्ध हो सकेंगे।