महेंद्रगढ़ में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने ओलाव्रष्टि से प्रभावित गांवों का लिया जायज़ा

महेंद्रगढ़ मे हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र मे तेज बारिश ओर ओलाव्रष्टि से प्रभावित दर्जनों गांवो का दौरा कर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। उनके दौरे के दौरान भी बरसात होती रही और उन्होंने इसी दौरान ओलावृष्टि का जायजा लिया।

||Delhi||Nancy Kaushik|| महेंद्रगढ़ मे हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र मे तेज बारिश ओर ओलाव्रष्टि से प्रभावित दर्जनों गांवो का दौरा कर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। उनके दौरे के दौरान भी बरसात होती रही और उन्होंने इसी दौरान ओलावृष्टि का जायजा लिया।

 महेंद्रगढ़ में हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने शुक्रवार को देर रात अपने विधानसभा क्षेत्र के ओला प्रभावित दर्जनों गांवो का दौरा कर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया।  पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि संकट की घड़ी में किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार गिरदावरी कर किसानों को उचित मुआवजा देगी। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों का हित सुरक्षित है। वर्ष 2015 में हुई ओलावृष्टि के दौरान किसानों को उनकी फसल के नुकसान का प्रदेश सरकार ने मुआवजा दिया था जो हरियाणा गठन के बाद महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक था। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़की, पाल ,गड़ानिया, बैरावास, पल्ह, निहालावास, कुक्सी, गुलावाला डेरोली जांट, नानगवास, खातिवास, कोथल कलां, कोथल खुर्द, नांगल सिरोही, खैरोली, निम्बी, दुलोठ अहीर,छाजियावास, जांजडियावास सोहला, सहित प्रभावित दर्जनों गांव का  दौरा कर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा को ओला प्रभावित पीड़ित किसानों ने बताया कि उनकी फसल सरसों व गेहूं पूरी तरह से नष्ट हो गई है। पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और उन्हें मुआवजा दिलाने की भरसक प्रयास करेंगे ।