महेंद्रगढ़ शहर की अनाज मंडी में पहली बार इस सीजन की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। यह सरकारी खरीद 26 मार्च को शुरू होनी थी
महेंद्रगढ़ शहर की अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद हुई शुरू। अनाज मंडी में टोकन काटने के लिए सिर्फ एक कर्मचारी की व्यवस्था होने से किसान हुए परेशान। पानी और छाया की व्यवस्था न होने पर किसानों ने प्रशासन द्वारा की व्यवस्थाओ पर उठाए सवाल। मार्केट कमेटी सचिव ने किसानो की समस्याओ का जल्दी समाधान करने का दिया आश्वासन।

महेंद्रगढ़ शहर की अनाज मंडी में पहली बार इस सीजन की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। यह सरकारी खरीद 26 मार्च को शुरू होनी थी लेकिन समय पर फसल ना निकलने के कारण सरसों की सरकारी खरीद कल से शुरू हुई है। कल हुई सरकारी खरीद में मार्केट कमेटी की ओर से 313 किसानों को गेट पास जारी किए गए थे जिससे 6720 क्विंटल सरसों की खरीद की जानी है। जिसमें आज 182 किसानों से लगभग चार हजार क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। अनाज मंडी में किसानो की सरसों की खरीद करने के लिए एक कार्यालय बनाया हुआ है जिसमें सिर्फ एक कंप्यूटर ऑपरेटर लगा हुआ है। जिससे किसानों को भारी परेशानियो का भी सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि एक कंप्यूटर ऑपरेटर होने की वजह से लंबी लाइन लग रही है। जल्दी से जल्दी यहां पर दूसरा कंप्यूटर ऑपरेटर रखा जाए। जिससे किसान समय पर अपना टोकन कटवा सके और सरसों बेच सके। साथ ही कुछ किसानों का कहना है कि अनाज मंडी में छाया और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। साथ ही यहां पर अलसुबह आए किसानों के लिए कैंटीन की सुविधा भी नहीं है।
मार्केट कमेटी सचिव कोमिला ने कहा कि जल्दी ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा लगे हुए एक कर्मचारी की कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप मे नियुक्ति कर दी जाएगी। जिससे किसानों को आने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। पानी और छाया की समस्याओ का भी समाधान जल्द ही कर दिया जाएगा। अनाज मंडी मे अपनी फसल ले कर आने वाले किसानो को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।
हेफेड मैनेजर जगराम ने बताया कि हमारी तरफ से अनाज मंडी मे अपनी फसल ले कर आने वाले किसानों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा रही है। व्यापारियों को समय पर बारदाना भी दिया जा रहा है। किसानों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
p24news