महेंद्रगढ़ मे भाजपा द्वारा आयोजित महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ता सम्मेलन

आज महेंद्रगढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास स्थित खेल स्टेडियम में भाजपा द्वारा महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि इस सम्मेलन में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव, विधायक अभय सिंह, सीतराराम यादव, लक्षमण यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज महेंद्रगढ़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास स्थित खेल स्टेडियम में भाजपा द्वारा महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि इस सम्मेलन में सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा, राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव, विधायक अभय सिंह, सीतराराम यादव, लक्षमण यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव  को पगड़ी पहनाकर पुष्प गुच्छ देकर व एक हल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें तीसरी बार सरकार बनाने तक कड़ी मेहनत करने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहाकि भाजपा ही अकेली ऐसी पार्टी है जहा उसमे आम कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है इसका जीवंत उदाहरण मैं हूं मेरे घर से किसी ने कभी कोई राजनीति नहीं की कोई पार्षद भी नही बना और पार्टी ने मुझे देश के सबसे बड़े प्रांत का मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने इस समय के माहौल में दल -दल के बीच में कमल खिल रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही अनेकों कल्याण कारी योजनाओं से आम जन को हो रहे फायदे भी गिनवाए। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहकी वे कड़ी मेहनत करे और आपस में सभी मिल कर तीसरी बार 400 पार के आंकड़े के साथ भारत में भाजपा की सरकार बनाए।