महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी कार्यालय में रखी गई पत्रकार वार्ता

महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता रखी गई जिसमें मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जन संवाद कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाएं। पत्रकार वार्ता को आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनीष यादव ने संबोधित किया ।

||Delhi||Nancy Kaushik||महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता रखी गई जिसमें मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जन संवाद कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाएं। पत्रकार वार्ता को आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनीष यादव ने संबोधित किया ।

पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मनीष यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महेंद्रगढ़ जिले में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 24 मई से किया जा रहा है परंतु यह कार्यक्रम जनसंवाद के नाम पर सिर्फ दिखावा मात्र है क्योंकि इस कार्यक्रम में सवाल पूछने वाले आम आदमी को जाने की इजाजत तक नहीं है । इसमें सिर्फ बीजेपी के कार्यकर्ता  और उनके समर्थक ही मौजूद रहेंगे क्योंकि प्रशासन द्वारा उन पर और उनके साथियों पर जनसंवाद कार्यक्रम में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। उन्हें चेतावनी दी है कि अगर उसमें जाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि आज महेंद्रगढ़ क्षेत्र में अनेकों समस्याएं हैं ।मुख्यमंत्री द्वारा 2019 में आईएमटी की आधारशिला रखी थी परंतु आज तक उस पर एक ईंट तक नहीं लगी । उन्होंने अनेक मांगे मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम रखी और कहा कि उन्हें उनके जवाब चाहिय अगर जनसंवाद कार्यक्रम से पहले जवाब नहीं मिले तो वे इस कार्यक्रम में जाएंगे और जनता की आवाज उठाएंगे । उन्होंने जनता से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाएं और अपनी समस्याओं को जोर-शोर से उठाएं क्योंकि उनके पास एक बहुत ही सुनहरा मौका मिला है जब मुख्यमंत्री खुद चलकर उनके दरवाजे पर आ रहे हैं।