महेंद्रगढ़ के गांव डालनवास में अज्ञात जंगली जानवर के हमले से दो दर्जन से ज्यादा भेड़ बकरियों की मौत हो गई।

महेंद्रगढ़ के गांव डालनवास में अज्ञात जंगली जानवर के हमले से दो दर्जन से ज्यादा भेड़ बकरियों की मौत हो गई। इसके अलावा कई भेड़ बकरियां घायल भी हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है ताकि परिवार के समक्ष आर्थिक संकट पैदा ना हो सके। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि उसके परिवार के पास पांच दर्जन से ज्यादा भेड व बकरियां है।

महेंद्रगढ़ के गांव डालनवास में अज्ञात जंगली जानवर के हमले से दो दर्जन से ज्यादा भेड़ बकरियों की मौत हो गई। इसके अलावा कई भेड़ बकरियां घायल भी हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है ताकि परिवार के समक्ष आर्थिक संकट पैदा ना हो सके। पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि उसके परिवार के पास पांच दर्जन से ज्यादा भेड व बकरियां है। जिका पालन-पोषण करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की भांति गत दिवस भी वह अपनी भेड़-बकरियों को गांव के पास स्थित बाड़े में छोड़कर उसका परिवार एक शादी समारोह में चला गया था। जब सुबह वो सब बाड़े के पास पहुंचे तो उन्होने देखा कि बाड़े में लगभग 32 भेड़ बकरियां मरी हुई थी। जबकि लगभग आधा दर्जन भेड़-बकरियां गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। जिनकी गर्दन पर घाव था। ग्रामीण कुलदीप ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि सहित अनेक ग्रामवासी मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मुवायना करने में जुट गई। उन्होने बताया कि भेड़-बकरियों की गर्दन पर मिले घाव से अंदेशा लगा है कि किसी अज्ञात जंगली जानवर द्वारा उन पर हमला किया गया है। आपको बता दे कि बाड़े से कुछ ही दूरी पर माधोगढ़ की घाटी क्षेत्र लगता है और वहां पर पहले भी लोगों द्वारा तेंदुआ ओर जर आदि अनेक जंगली जानवर देखे गए हैं। इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है ताकि परिवार के समक्ष आर्थिक संकट पैदा ना हो सके।