चम्पारणः महिलाओं व आम लोगों के लिए फ्री द केरल स्टोरी की टिकेट
महिलाओं में कट्टरपंथ की साजिश से साक्षात्कार करवाने के लीज युवा उद्योग पति व अप्रवासी भारतीय राकेश पांडेय ने एक बार फिर एक अच्छी पहल की है और उन्होंने इस बार भी अपने खर्चे से दो दिनों के लिए शहर के एक सिनेमा हॉल के दरवाजे यहां की लड़कियों व महिलाओं सहित युवा वर्ग के लिए खोल दिया है ।

||Delhi||Nancy Kaushik||पूरे देश मे जिस प्रकार से द केरला स्टोरी फ़िल्म की धूम मची है और जिस प्रकार ये फ़िल्म समाज में एक नई सोच व नई विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए बनाई गई है और जिस प्रकार से ये फ़िल्म बॉक्स आफिस में सुपर डुपर हिट हो रही है उसी को आगे बढ़ाने और चम्पारनवासियों खास कर यहां की लड़कियों व महिलाओं में कट्टरपंथ की साजिश से साक्षात्कार करवाने के लीज युवा उद्योग पति व अप्रवासी भारतीय राकेश पांडेय ने एक बार फिर एक अच्छी पहल की है और उन्होंने इस बार भी अपने खर्चे से दो दिनों के लिए शहर के एक सिनेमा हॉल के दरवाजे यहां की लड़कियों व महिलाओं सहित युवा वर्ग के लिए खोल दिया है ।
दरअसल राकेश पांडेय ने ऐसा कार्य कोई पहली बार नही किया है बल्कि इससे पहले भी वे कई बार यहां के युवाओं के लिए इस तरह का काम लगातार करते चले आ रहे है खास कर कट्टरपंथ पर बनी फिल्मों को वे लगातार प्रमोट करते चले आ रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने द केरला स्टोरी को जन जन तक पहुंचाने व कट्टरपंथ की साजिशों को बेनकाब करने व यहां की लड़कियों को अपने धर्म के प्रति ईमानदार बनाने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है ।भले ही वे आज इस कफ्यक्रम मे सदेह उपष्टित नही है लेकिन उनकी कृति आज यहां इस भीड़ के रूप में दिख रही है ।तस्वीरों में आप देख सकते है कि कैसे यहां की महिलाएं व युवतियां इस फ़िल्म को देखने के लिए उतावली है और भीषण गर्मी व भीड़ में भी इस फ़िल्म को देखने से परहेज नही कर रही है ।साथ ही यहां की लड़कियां व महिलाएं कैसे लोगो को इस फ़िल्म को देखने के लिए प्रेरित कर रही है।
p24news