भिवानीःकिसानों से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिवानी में साइबर पुलिस को मिली सफलता। किसानों से धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार भावान्तर का आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन धोखाधड़ी करके  मुआवजा राशि प्राप्त करने के मामले में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार एक मोबाइल व ढाई लाख नगद रुपए बरामद किए।

||Delhi||Nancy Kaushik||भिवानी में साइबर पुलिस को मिली सफलता। किसानों से धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार भावान्तर का आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन धोखाधड़ी करके  मुआवजा राशि प्राप्त करने के मामले में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार एक मोबाइल व ढाई लाख नगद रुपए बरामद किए।
इस बारे में जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि गांव मीरान तोशाम व अन्य जगहों से काफी शिकायतें दर्ज करवाई गई थी जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को बताया कि उनकी जमीन का मेरी फसल मेरा पूरा पोर्टल पर कपास ग्वार, बाजरे की फसल का ऑनलाइन फर्जी डाटा अपलोड कर, भावांतर का आर्थिक लाभ धोखाधड़ी से आरोपी के द्वारा प्राप्त किया गया। इस संबंध में उन्होंने आरोपी सतीश पुत्र सूरजभान दरियापुर थाना सिवानी, जिला भिवानी को गिरफ्तार किया है। जिससे एक मोबाइल फोन, ढाई लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा अपने मोबाइल फोन के साथ अपने दोस्तों के साथ मिलकर करीब 400 किसानों के भावांतर योजना का धोखाधड़ी से लाभ उठाने के लिए फर्जी ऑनलाइन एंट्री की थी । जिसके बदले में आरोपी को नगद 30 लाख प्राप्त हुए थे। जांच इकाई द्वारा और ढाई लाख रुपए बरामद कर लिए गए इस अभियोग में पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं आरोपी से गहनता से पूछताछ भी जारी है।
वही पुलिस ने किसानों से अपील करते हुए कहा इस तरह के मामले का शिकार जो कोई भी किसान हुआ है वह अपनी शिकायत थाने में दर्ज करवा सकता है जिसका नाम गुप्त रखा जाएगा तथा आरोपी पर कार्रवाई भी की जाएगी उन्होंने इस तरह के फ्रॉड से सावधान रहने की अपील भी की है।