भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के पुत्र अक्षत राव ने आज अटेली विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया।
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के पुत्र अक्षत राव ने आज अटेली विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका पगड़ी पहनाकर एवं फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता को चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन काल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। इसके अलावा कांग्रेस के मैनीफेस्टो के बारे में भी बताया। साथ ही लोगों को आगामी 22 मई को चरखी दादरी में होने वाली राहुला गांधी की प्रस्तावित रैली का निमंत्रण भी दिया।

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह के पुत्र अक्षत राव ने आज अटेली विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका पगड़ी पहनाकर एवं फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता को चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन काल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। इसके अलावा कांग्रेस के मैनीफेस्टो के बारे में भी बताया। साथ ही लोगों को आगामी 22 मई को चरखी दादरी में होने वाली राहुला गांधी की प्रस्तावित रैली का निमंत्रण भी दिया। इसके बाद वो गांव मोहनपुर में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें 36 बिरादरी का आशीर्वाद मिल रहा है और उनके पिता की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि 22 मई को राहुल गांधी चरखी दादरी आएंगे और क्रांति लाएंगे। राहुल गांधी उनके लिए लक्की है, पिछले विधानसभा में भी वो आए थे तो उनके पिता ने जीत दर्ज की थी। इस बार लोकसभा में आ रहे तो इस बार भी उनकी जीत होगी। उन्होंने बताया कि आज पढ़ा लिखा युवा घर बैठा हुआ हैउनको रोजगार नहीं है। अग्निवीर योजना ने युवाओं के सपने छीनने का काम किया है। महंगाई चरम पर है। उन्होंने बताया कि इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो कांग्रेस पार्टी ऐसी योजनाएं लेकर आएगी जिससे लोगों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। हुडडा सरकार में खर्ची और पर्ची पर नौकरी दिए जाने के सवाल पर कहा कि उन बातों को दस साल का समय बीत गया है, अगर ऐसा है तो भाजपा सरकार ने अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की? उनके शासन में एमएससी पढे लिखे युवा ग्रुप डी की नौकरी करने पर मजबूर है। उन्होंने इंद्रजीत के पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि वो कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए हैं, हमने पार्टी नहीं छोड़ी बल्कि वो पार्टी छोड़कर गए हैं। उन्होंने अपनी विचारधारा बदली है। अक्षत राव ने गांव मोहनुपर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि क्षेत्र की जनता ने टिकट के समय करवाए गए कांग्रेस पार्टी के सर्वे में पूरा समर्थन दिया। इसी वजह से उनके पिता को टिकट मिली है। जब इस संबंध में उनसे प्रश्न किया कि टिकट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रयासों से मिली है या फिर सर्वे के आधार पर मिली है। इस पर अक्षत राव ने कहा कि दोनों के आधार पर ही टिकट मिली है। सर्वे के अंदर नाम जगह थी तो हुड्डा साहब पैरवी कर पाए हैं।
p24news