बीकानेर मंडल के डीआरएम आशीष कुमार ने आज महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
[SUSHIL SHARMA , MOHINDER GARH] बीकानेर मंडल के डीआरएम आशीष कुमार ने आज महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत के तहत 16 करोड़ 59 लाख रुपये से चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने उनको सात मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा।

बीकानेर मंडल के डीआरएम आशीष कुमार ने आज महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत के तहत 16 करोड़ 59 लाख रुपये से चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने उनको सात मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। बता दें कि आज बीकानेर मंडल के डीआरएम आशीष कुमार एक स्पेशल बोगी में महेंद्रगढ़ स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके आते ही स्टेशन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस मौके पर जीआरपी और आरपीएफ के अनेक जवान उनकी सुरक्षा में तैनात थे। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत बन रहे स्टेशन के भवन का जायजा लिया और डिविजन इंजीनियर को निर्धारित समय पर काम करने के आदेश दिए। इस मौके पर दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने सात मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने अपने ज्ञापन में अलवर, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी नई रेलवे लाइन बिछाने, गाडियों के समय में बदलाव, ट्रेनों के फेरे बढ़ाने, विस्तार तथा नई ट्रेने चलाने की मांग की।
डीआरएम आशीष कुमार ने बताया कि इस स्टेशन का अमृत भारत के तहत सुधारीकरण हो रहा है। क्या प्रोगेस चल रही है और कब तक काम पूरा हो जाएगा। क्या सुविधाएं नहीं हैं, उसी का जायजा लेने के लिए यहां पहुंचे थे। विकास कार्य की गुणवत्ता को लेकर कहा कि रेलवे का क्वालिटी कंट्रोल का प्रोसिजर है, उसको फोला किया जाता है। जो भी हमारे पास फीडबैक आता है, उसकी वो जांच करवाते हैं, उसके बाद ही आगे बढ़ते हैं।
दैनिक रेलयात्री महासंघ रामनिवास पाटोदा ने बताया कि उन्होंने डीआरएम को सात मांगों का ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने नई ट्रेनों को चलवाने के लिए, ट्रेनों के विस्तार के लिए ,ट्रेनों फेरे बढ़वाने के लिए, सुपर फास्ट गाडियों के ठहराव किए जाने की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि एक अधिकारी सात साल से क्षेत्र से भेदभाव कर रहा है, उसकी भी शिकायत की है। रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य में हलकी सामग्री लगाए जाने की भी शिकायकत की गई है।
p24news