हरियाणा में चाहे मुख्यमंत्री बदले या फिर मंत्री

हरियाणा में जो कुछ भी हो रहा है यह सब भाजपा की एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। भाजपा को एक दिन पहले मोदी की फ्लॉप रैली से ही अंदेशा हो गया कि प्रदेश की जनता अब बड़े बदलाव की तरफ आगे बढ़ चुकी है। इसके बाद अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित भरद्वाज व् कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर की माने तो प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।

हरियाणा में जो कुछ भी हो रहा है यह सब भाजपा की एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। भाजपा को एक दिन पहले मोदी की फ्लॉप रैली से ही अंदेशा हो गया कि प्रदेश की जनता अब बड़े बदलाव की तरफ आगे बढ़ चुकी है। इसके बाद अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित भरद्वाज व् कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर की माने तो प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। अब प्रदेश में भाजपा कोई भी बदलाव कर ले उसका कोई असर पड़ने वाला नहीं है। क्योंकि प्रदेश की जनता ने दो बार भाजपा को मौका देकर देख लिया यहां की आम जनता को धोखे के सिवा इस पार्टी से कुछ नहीं मिला। 
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित भारद्वाज की माने तो एक रणनीति के तहत हरियाणा में जननायक जनता पार्टी ने भाजपा का साथ छोड़ा है। अब तो इस पार्टी के साथ ना घर के रहे ना घाट के वाली कहावत चीरतार्थ हो रही है। जजपा को अब अपने विधायकों को भी बचाना मुश्किल हो रहा है। भाजपा और जजपा के कई बड़े कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस में आने को तैयार है जल्द ही बड़ी संख्या में इन दोनों पार्टियों के नेता कांग्रेस में शामिल भी हो सकते हैं।