पुण्डरी गौ घाट से लेकर पुरानी सब्जी मंडी तक हटाया गया अतिक्रमण
पुंडरी में आज पुण्डरी गौ घाट से लेकर पुरानी सब्जी मंडी तक अतिक्रमण हटाया गया । ज्ञात रहे कि पुंडरी के दुकानदारों द्वारा पूंडरी के अहलूवालिया चौक से लेकर और पुरानी सब्जी मंडी तक दुकानदारों ने सड़कों पर अपना सामान रख कब्जा किया हुआ था।जिस से आने जाने वाले लोगो के साथ-साथ छात्र छात्राओ को भी आने जाने मे परेशानी का सामना करना पडता है ।

||Delhi||Nancy Kaushik||पुंडरी में आज पुण्डरी गौ घाट से लेकर पुरानी सब्जी मंडी तक अतिक्रमण हटाया गया । ज्ञात रहे कि पुंडरी के दुकानदारों द्वारा पूंडरी के अहलूवालिया चौक से लेकर और पुरानी सब्जी मंडी तक दुकानदारों ने सड़कों पर अपना सामान रख कब्जा किया हुआ था।जिस से आने जाने वाले लोगो के साथ-साथ छात्र छात्राओ को भी आने जाने मे परेशानी का सामना करना पडता है ।ट्रैफिक भी अधिक होने से अतिक्रमण आडे आता है ।इससे कई महीनों से हो रही शिकायत के आधार पर आज पुण्डरी बिजली बोर्ड के एक्स इ एन प्रदीप शयोकन्द जिसको की ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त गया उनकी अगुवाई में आज दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
जहां दुकानों के आगे तोड़फोड़ की गई वहीं कुछ दुकानदारों ने रोष जताते हुए बताया जो आज पुंडरी नगर पालिका द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वह सही तरीके से नहीं की जा क्योकि जिन दुकानदारो के खिलाफ शिकायत कि गई उन्ही दुकानदारों को छोड़ उन दुकानदारो के अतिक्रमण को कम तोडा गया । उन्होंने बताया कि कुछ दुकानदारो खिलाफ केवल औपचारिकता मात्र की जा रही है। जिससे दुकानदारों में भारी रोष नजर आया दुकानदारों ने कहा सभी दुकानदारों के सामने जो अतिक्रमण है । उसको पूरी तरह से हटाया जाना चाहिए ताकि सभी को संदेश मिले की सड़कों पर अतिक्रमण करना कानून के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहाकि वह दुकानदार जिन दुकानदारो का अतिक्रमण हटाया गया यह कहते नजर आए कि हम इन टूटे हुए अतिक्रमण का नवनिर्माण कर लेगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करें ।दुकानदारो ने यह भी कहाकि सरकार ऐसा कानून बनाए कि जो अवैध निर्माण करे उन के निर्माण तोड़ने के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाए ताकि दोबारा कोई भी दुकानदार अतिक्रमण ना करें ।
p24news