पुण्डरी में गन पॉइंट पर अर्टिगा कार छीन कर फरार हुए बदमाश
पुंडरी के 152 डी के पास जाम्बा गांव के ठेके पर जांबा मोड़ पर शराब के ठेके पर गन पॉइंट पर आर्टिका कार लूटने का मामला सामने आया है फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस संदर्भ में पुंडरी थाना के एसएचओ महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर दिया गया है और शराब के ठेके पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

||Delhi||Nancy Kaushik||पुंडरी के 152 डी के पास जाम्बा गांव के ठेके पर जांबा मोड़ पर शराब के ठेके पर गन पॉइंट पर आर्टिका कार लूटने का मामला सामने आया है फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस संदर्भ में पुंडरी थाना के एसएचओ महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर दिया गया है और शराब के ठेके पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
बता दें हिंद सिनेमा कॉलोनी निवासी अंकित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह टाटा एआईजी में बतौर लीटर काम करता है और 20 मई की रात्रि 8:00 बजे उसके दोस्त फतेहपुर निवासी प्रवीण के साथ काम से आया हुआ था वह और प्रवीण जांबा मोड़ पर शराब खरीदने के लिए गए थे और शराब खरीद कर जैसे ही कार में बैठने लगे तो सड़क किनारे पहले से छिप कर बैठे दो अज्ञात युवक कार के सामने आ गए एक लड़के ने कनपटी पर पिस्तौल तान दी और कार से उतरने के लिए कहते हुए चाबी छीन ली दूसरे युवक ने नुकीले हथियार से प्रवीण के पेट पर वार करने का प्रयास किया लेकिन बजाओ करते समय नुकीला हथियार प्रवीण के हाथ पर लग गए इसके बाद दोनों युवक गाड़ी में बैठ कर जाम्बा की तरफ भाग गए। शिकायत के अनुसार सभी दस्तावेज और अन्य सामान गाड़ी में ही था जिसके बाद शराब के ठेके के मालिक ने फोन कर पुलिस को कॉल किया और जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल जारी है।
p24news