अंबाला पुलिस ने एक नशा तस्कर को 480 नशीले कैप्सूल और 5430 नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार
नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत अंबाला पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है बता दें कि सीआईए शहजादपुर ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करते हुए अंबाला शहर से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जो कि पेशे से एक केमिस्ट है जिसके कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल और 5430 नशीली गोलियां बरामद हुई है।

||Delhi||Nancy Kaushik||नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत अंबाला पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है बता दें कि सीआईए शहजादपुर ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करते हुए अंबाला शहर से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जो कि पेशे से एक केमिस्ट है जिसके कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल और 5430 नशीली गोलियां बरामद हुई है।
अंबाला में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाए हुए है जिसके तहत सीआईए शहजादपुर के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए शहजादपुर ने अंबाला शहर के नावल्टी चौक पर रेड करके एक नशा तस्कर को हिरासत में लिया था जिसके पास एक पिट्ठू बैग भी था तलाशी लेने पर बैग में से 480 नशीले कैप्सूल्स और 5430 नशीली गोलियां भी बरामद हुई है ! पेशे से नशा तस्कर एक केमिस्ट की दुकान चलाता था ! जानकारी देते हुए अंबाला के एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सीआईए शहजादपुर ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है प्राथमिक जांच में यह पता लगा है कि तस्कर कहां से यह नशीला सामान लेकर आता था , जिस हिसाब से नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं उससे यही लगता है कि यह नशा खुद भी बेचता था और आगे सप्लाई भी करता था फिलहाल उसे रिमांड पर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
p24news