जीबी पंत अस्पताल में केयर टेकर का काम करने वाली महिला के साथ गैंगरेप
दिनांक 1 मई 2023 को जीबी पंत अस्पताल में केयर टेकर का काम करने वाली महिला के साथ किया गैंगरेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रोड डाली गई थी जिसके बाद महिला की हालत काफी खराब हो गई थी और उसको लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था आज उसकी मौत हो गई जिसके बाद मामला अब लगातार यह तूल पकड़ता जा रहा है।

||Delhi||P24 News||दिनांक 1 मई 2023 को जीबी पंत अस्पताल में केयर टेकर का काम करने वाली महिला के साथ किया गैंगरेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रोड डाली गई थी जिसके बाद महिला की हालत काफी खराब हो गई थी और उसको लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था आज उसकी मौत हो गई जिसके बाद मामला अब लगातार यह तूल पकड़ता जा रहा है इस मामले को लेकर आज बजरंग दल के कार्यकर्ता ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में प्रदर्शन किया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की इसके साथ दिल्ली सरकार से परिवार वालो को आर्थिक मदद ओर नोकरी देने की मांग की साथ ही आरोप लगाया कि कुछ अपराधियों को बचाने में पुलिस लगी हुई है।
जबकि पुलिस के मुताबिक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन परिवार वालो का कहना है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है और अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाए इस मामले में पुलिस ने 3 तारीख को मामला दर्ज किया था जबकि यह घटना 1 मई की है।
p24news