दिगविजय सिंह चौटाला के हरियाणा में बीजेपी साफ होने के बयान पर बोले भाजपा लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह

भिवानी के भाजपा जिला कार्यालय में आज शनिवार को पार्टी का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी ने जिला कार्यालय में झंडा फहराया।इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ व पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।इसके साथ ही चौधरी धर्मबीर सिंह ने पार्टी की उपलब्धियों का बखान करते हुए जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला के बयान पर पलटवार किया।

सबसे पहले उन्होंने कहा खुशी इस बात की है कि इतने थोड़े समय में आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।उन्होंने कहा कि इसका सारा का सारा श्रेय किसी को जाता है तो देश की जनता व पार्टी के कार्यकर्ताओं का, जो उन्होंने इतना  जल्दी एक राष्ट्रहित को देखते हुए, इस भारतीय जनता पार्टी को उच्च स्तर पर लेकर गए हैं।वहीं उन्होंने कहा कि देश की पुरानी पुरानी पार्टियां जो अपने आपको सौ सवा सौ साल पुरानी मानती हैं, वो लुप्त होती जा रही हैं।उन्होंने कहा हिन्दुस्तान में जो लैप्टिस्ट विचारधारा के थे,या दूसरी विचारधारा के जो देश को  धर्म,जाति,क्षेत्र और गोत्र के नाम पर बांटना चाहते थे,आज वो पार्टियां धीरे धीरे सीन से खत्म होती जा रही हैं।
धर्मबीर सिंह ने कहा की पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने आगे बढ़ने का काम।किया है और 2047 तक देश न केवल विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आएगा,बल्कि दुनिया के अंदर नेतृत्व भी करेगा।इसके साथ ही जजप नेता दिग्विजय के बयान हरियाणा लोकसभा चुनाव में बीजेपी साफ होगी  पर कहा कि कल तक भाजपा और मोदी के साथ जीने मरने की बात कर रहे थे, अब उन्हीं से पूछो ,हमें नहीं पता।
वहीं विधायक व जिला अध्यक्ष ने कहा कि  बड़े ही हर्ष का विषय है कि बीजेपी 6 अप्रैल 1980 को एक राजनीतिक विचारधारा को लेकर जन्म हुआ 44 वर्ष पूरे कर पार्टी 45 वर्ष की ओर अग्रसर हुई है।उन्होंने कहा कि अंत्योदय को लेकर काम शुरु किया। एक समय नारा होता था कि इस देश की तीन धरोहर अटल आडवाणी, मुरली मनोहर वहां से चलते हुए मोदी और अमित शाह के कार्यकाल में आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है ये सब कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा आज दूसरी विचारा के लोग खत्म होने के कगार पर है ,इसके लिए तमाम कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।