
साइबर सिटी के सेक्टर-90 में चल रहे ला फॉरेस्ता रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुचे लोगो को डिनर के बाद माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस परोसे जाने के मामले में जिला फूड एंड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। फूड एंड सेफ्टी विभाग ने रेस्टोरेंट को 15 दिन का समय जवाब दाखिल करने के लिए दिया था। रेस्टोरेंट की तरफ से कोई जवाब न दिए जाने पर जिला फूड एंड सेफ्टी विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद कर दिया है। दरअसल 5 मार्च को साइबर सिटी के सेक्टर-90 में ला फारेस्टॉ रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद परोसे गए माउथ फ्रेशनर खाने से 5 लोगो की हालत खराब हो गई थी। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले अंकित कुमार , नेहा समरवाल, मानिका गोइंका, दीपक अरोडा व हिमानी 5 मार्च की रात लगभग 9.30 बजे सफायर 90 लॉ फोरस्ता रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए थे, खाना खाने के बाद रेस्टोरेन्ट की वेटर ने उन्हें माऊथ फ्रशनर ऑफर किया। माऊथ फ्रेशनर को लेते ही पाँचो लोगों का मुँह जलने लगा, मुँह मे खून निकलने लगा तथा उल्टी आने लगी। साथियों की तबियत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्होनें रेस्टोरेन्ट संचालक से जोर देकर पूछा की ये क्या खिला दिया तो वेटर ने वह पोलिथिन का पैकेट खुला हुआ उनके सामने रख दिया। 5 लोगो की तबियत बहुत ज्यादा खराब होने के बावजूद भी रेस्टोरेन्ट कर्मचारियों ने कोई मदद नही की तो सभी ईलाज के लिए आर्वी हॉस्पिटल सैक्टर-90, गुरुग्राम पहुच गए थे।
अंकित की शिकायत पर थाना खेड़कीदौला में आईपीसी की धारा 328 व 120 बी के तहत केस दर्ज कर सफायर 90 लॉ फोरस्ता रेस्टोरेंट के मैनेजर को खेङकीदौला से गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह निवासी कीर्ति नगर, दिल्ली (उम्र 30 वर्ष) के रुप में हुई थी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पिछले करीब 3 महिने से सफायर 90 लॉ फोरस्ता रेस्टोरेंट सेक्टर-90 गुरुग्राम में बतौर मैनेजर कार्य कर रहा है। पीङितों को इन्ही के स्टॉफ द्वारा ड्राई-आईस ऑफर की गई थी, जिसके कारण उनकी तबियत खराब हुई। वही इस मामले पर कार्रवाई करते हुए जिला फूड सेफ्टी विभाग ने रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद कर दिया है।