टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शार्प शूटर अमित दबंग के भाई मोहित बंटी ने की आत्महत्या
टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या के बाद से गैंग के बाकी के लोग परेशान नज़र आ रहे है कि आखिर उनकी गैंग टिल्लू ताजपुरिया जिसके नाम से ही लोग खौफज़दा हो जाते थे के बिना केसे चलेगी । आपको बता दे आज टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शार्प शूटर अमित दबंग के भाई मोहित बंटी ने अपने ही घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

||Delhi||Nancy Kaushik||टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या के बाद से गैंग के बाकी के लोग परेशान नज़र आ रहे है कि आखिर उनकी गैंग टिल्लू ताजपुरिया जिसके नाम से ही लोग खौफज़दा हो जाते थे के बिना केसे चलेगी । आपको बता दे आज टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शार्प शूटर अमित दबंग के भाई मोहित बंटी ने अपने ही घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली बंटी जोकि ताजपुर कला गांव में 3 मंजिला मकान में अपने परिवार के साथ रहता था 11 तारीख की शाम मोहित अपनी पत्नी के साथ घर वापस आया कुछ देर उसने सब के साथ बैठकर बातचीत और फिर अपने घर की सेकंड फ्लोर पर चला गया अचानक सभी को गोली चलने की आवाज सुनाई दी हड़बड़ा कर जब परिवार के लोग उस कमरे में पहुंचते तो मोहित का शव खून से लथपथ हालात में देखा गया उसे सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मोहित ने 9 एमएम की पिस्टल से खुद को गोली मारी जिस कमरे में उसने आत्महत्या की वहां से पुलिस को 9 एमएम की पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं.मृतक मोहित टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर अमित दबंग का भाई और उस पर कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं था वह आपने भाई से अलग खेती का काम संभालता था शार्प शूटर अमित दबंग पिछले 6 सालों से जेल में है और एक और छोटा भाई मोनू ही जेल में था जो कि कुछ महीने पहले ही बाहर आया है।
अब मोहित ने खुद को गोली क्यों मारी आखिर ऐसा क्या दबाव था कि उसने अपने ही घर में गोली मारकर आत्महत्या की यह तमाम सवालों के जवाब पुलिसिया जांच के बाद ही सामने मिल पाएंगे फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
p24news