जोधपुर-दिल्ली ट्रेन का 4 साल के लंबे इंतजार के बाद महेंद्रगढ़ के रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन होगा ठहराव शुरू हो गया है।

 जोधपुर-दिल्ली ट्रेन का 4 साल के लंबे इंतजार के बाद महेंद्रगढ़ के रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन होगा ठहराव शुरू हो गया है।  गाड़ी के महेंद्रगढ़ स्टेशन पहुँचने पर सामाजिक संगठनों ने गाड़ी के ड्राइवर का स्वागत किया। कोरोना काल से बंद उक्त गाड़ी को फिर चालू करवाने के लिए क्षेत्र के लोगों को काफ़ी संघर्ष करना पड़ा।  सामजिक संगठनों ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव, सांसद धर्मबीर सिंह और पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का आभार जताया।

 जोधपुर-दिल्ली ट्रेन का 4 साल के लंबे इंतजार के बाद महेंद्रगढ़ के रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन होगा ठहराव शुरू हो गया है।  गाड़ी के महेंद्रगढ़ स्टेशन पहुँचने पर सामाजिक संगठनों ने गाड़ी के ड्राइवर का स्वागत किया। कोरोना काल से बंद उक्त गाड़ी को फिर चालू करवाने के लिए क्षेत्र के लोगों को काफ़ी संघर्ष करना पड़ा।  सामजिक संगठनों ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णवसांसद धर्मबीर सिंह और पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का आभार जताया। क्षेत्र के सामजिक संठनो ने इस गाड़ी के पुनः ठहराव के लिए अनेक बार धरना प्रदर्शन किए और रेलमंत्रीसांसद ओर बीकानेर मंडल के महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सोंपे। जिसमें रेल यात्री महासंघ की अहम भूमिका रही। सामजिक संठनो के लोगो ने बताया कि जोधपुर-दिल्ली ट्रेन का प्रतिदिन महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ करता था। इस गाड़ी का कोरोना काल के समय 24 मार्च 2020 को महेंद्रगढ़ के स्टेशन पर ठहराव बंद कर दिया गया था। सामाजिक संगठनों द्वारा इस गाड़ी का ठहराव करवाने को लेकर अनेक बार प्रधानमंत्रीरेल मंत्री सहित रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए। महेंद्रगढ़ क्षेत्र की यात्रियों द्वारा कई वर्षों से इस रेलगाड़ी के ठहराव की मांगे की जा रही थी क्योंकि महेंद्रगढ़ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ-साथ यहां के बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों में हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश भर के छात्र-छात्राएं पढ़ने आ रहे हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए यहां पर इस गाड़ी का ठहराव अति आवश्यक था। इसके अलावा महेंद्रगढ़ के हजारों वीर जवान देश की सीमा पर लगे हुए हैं जिन्हें समय पर अपने घर आने में ओर ड्यूटी पर जाने के लिए परेशानियां उठानी पड़ती थी।