गुरुग्राम-समाजसेवी अशोक सैनी और गगन सैनी ने थामा कांग्रेस का दामन

जैसे-जैसे हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही बड़ी संख्या लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष नगर निवासी अशोक सैनी उनके साथ वरिष्ठ समाजसेवी रवि नगर निवासी गगन सैनी ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया ।

||Delhi||Nancy Kaushik||जैसे-जैसे हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही बड़ी संख्या लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष नगर निवासी अशोक सैनी उनके साथ वरिष्ठ समाजसेवी रवि नगर निवासी गगन सैनी ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया । इन दोनों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई । इस मौके पर पंकज डावर ने कहा कि अशोक सैनी और गगन सैनी दोनों को मैं बहुत पहले से ही जानता हूं‌।


समाज सेवा के कार्यों में यह दोनों बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं‌। उन्हें पूरा विश्वास है कि इन दोनों के पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी । वही कांग्रेस के कमान सराय स्थित कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैठक की । इस बैठक में फैसला लिया गया है कि हरियाणा के  मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव पर लग रहे सैकड़ों करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति बनाने के मामले को लेकर गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं की ओर से आगामी शुक्रवार को गुरुग्राम के जिला अधिकारी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा ।