अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी में देश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी !
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी देश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी ! गरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कमी करके महिलाओं को बड़ी राहत दी है ! गैस सिलेंडर के दाम कम होने से ग्रहणियों की रसोई के बजट में काफी राहत मिलेगी ! ग्रहणियों ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया साथ ही पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम करने की अपील की जिससे आम जनता को राहत मिले और मंहगाई कम हो सके

मार्च का दिन पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को बड़ा तौफा दिया है ! महिला दिवस के मौके पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती कर महिलाओं को बड़ी राहत दी है ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घरेलू गैस के दाम कम किए जाने के बाद महिलाओं में खुशी की लहर है ! गैस के दाम कम होने से ग्रहणियों की रसोई के बजट पर काफी फर्क पड़ेगा ! गृहणियों ने प्रधामंत्री के इस फैसले के बाद राहत की सांस ली है और वहीं उन्होंने इसके लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद भी किया ! महिलाओं का कहना है कि जिस प्रकार से गैस सिलेंडर के दाम कम किए हैं उसी प्रकार पेट्रोल डीजल के दाम भी कम किए जाएं ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और लागतार बढ़ रही मंगाई कम हो सके ! वहीं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से चुनाव से पहले गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है ये कटौती चुनाव के बाद भी बनी रहे ऐसा न हो कि चुनाव के बाद फिर से गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी जाए !
p24news