||Delhi||Nancy Kaushik||केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12 वी का रिजल्ट जारी किया। जिसमें अंबाला के ज्यादातर स्कूल मे लड़कियां अव्वल रही ! अंबाला मे कई स्कूलों मे बच्चो ने ढ़ोल की थाप पर पास होने की ख़ुशी मे नाचते नज़र आये व आपस मे मिठाई खिलाते नज़र आए। बच्चो ने अपने टीचर्स को भी मिठाई खिलाकर पास होने की ख़ुशी जाहिर की ! कई बच्चो का कहना है कि उन्होंने जो मेहनत की थी उसका रिजल्ट अच्छा रहा और उम्मीद से ज्यादा नंबर मिले। वही प्रिंसिपल भी इस बात से खुश नज़र आये की उनके स्कूल का कोई स्टूडेंट फेल नहीं हुआ।
12 वीं की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स ने पूरे साल पूरी मेहनत की व एग्जाम देकर रिजल्ट का इंतज़ार करने लगे कई महीने के इंतज़ार के बाद आज 12वीं का रिजल्ट आया और अम्बालामे ज्यादातर बच्चे अच्छे नंबरों से पास हुए ! रिजल्ट की सुचना मिलते ही सभी स्टूडेंट नेट पर रिजल्ट देखने लगे व पास होते ही मिठाई का डिब्बा लेकर चल पड़े अपने टीचर्स के पास स्कूल ! स्कूल पहुंचकर स्टूडेंट ने अपने प्रिंसिपल के साथ अपने टीचर्स का मुँह मीठा करवायाव पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया व ढ़ोल की थाप पर खूब डांस किया ! स्टूडेंट ने बताया कि आज वे बहुत खुश है क्योंकि सारा साल की मेहनत के बाद आज रिजल्ट आया है और उन्हें ख़ुशी है कि वे अच्छे नंबरों से पास हुए है ! उनका कहना है कि उन्होंने पूरे साल मेहनत की है इसीलिए वे अच्छे नंबरों ऐ पास हो गए है अब वे आगे की पढ़ाई भी जारी रखेंगे।
वही पुलिस DAV स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि वे बहुत खुश है कि उनके स्कूल का रिजल्ट बहुत ही अच्छा आया है और सबसे ज्यादा ख़ुशी इस बात की है कि उनके स्कूल का कोई भी स्टूडेंट फेल नहीं हुआ ! उनका कहना है कि जब से रिजल्ट जारी हुआ है सभी स्टूडेंट उनके पास मिठाई लेकर आ रहे है और वे सभी काफी खुश है क्योंकि वे अच्छे नंबरों से पास हुए है।