कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर खुशी

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर, श्री मति किरण चौधरी के निवास पर कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को लड्डू बाट कर ख़ुशी मनाई, कार्यकर्ताओ ने कहा बीजेपी की हार बीजेपी की गलत नीतियो का प्रणाम है, बीजेपी की गलत नीतियों से आज महंगाई चरम सीमा पर है,बेरोजगारी, व्यापारी का व्यापार ख़त्म होने के कगार पर है, व्यापारी GST के चक्कर में ही घूमता रहता है , किसान परेशान, सरकारी नौकरी वाला परेशान,देश का हर शक्स परेशान है, यहां तक कि देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी भी सड़को पर बैठे है,लोगो को अहसास हो गया कांग्रेस ही देश हित में ठीक है।

||Delhi||Nancy Kaushik||कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर, श्री मति किरण चौधरी के निवास पर कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को लड्डू बाट कर ख़ुशी मनाई, कार्यकर्ताओ ने कहा बीजेपी की हार बीजेपी की गलत नीतियो का प्रणाम है, बीजेपी की गलत नीतियों से आज महंगाई चरम सीमा पर है,बेरोजगारी, व्यापारी का व्यापार ख़त्म होने के कगार पर है, व्यापारी GST के चक्कर में ही घूमता रहता है , किसान परेशान, सरकारी नौकरी वाला परेशान,देश का हर शक्स परेशान है, यहां तक कि देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी भी सड़को पर बैठे है,लोगो को अहसास हो गया कांग्रेस ही देश हित में ठीक है।
देवराज मेहता ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भिवानी ने कहा कि कर्नाटक की जीत ने साबित कर दिया कि बीजेपी की नीतियां कितनी गलत थी आज हर वर्ग सड़क पर बैठा हुआ है चाहे किसान हो खिलाड़ी हो या आम आदमी वह बीजेपी की नीतियों से पीड़ित है और तंग आ चुका है उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियों के कारण खिलाड़ी सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर है इसके साथ-साथ उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस हार से बीजेपी को सबक लेना चाहिए और और कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां सही थी और आज जनता ने उनके ऊपर मोहर लगाई है और आने वाले 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी हरियाणा ही नहीं भारत में भी प्रचंड बहुमत के साथ अपनी जीत दर्ज करेगी।
अमर सिंह हलवासिया पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आज की जीत कर्नाटक की जनता की जीत है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह जीत ट्रेलर है 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी बीजेपी का सूपड़ा साफ कर देगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर कर्नाटक की जनता ने मोर लगाई है और भाजपा की जो नीतियां है चुनाव लड़ने की उन को नकार दिया उन्होंने कहा भाजपा जाती पाती और धर्म की राजनीति करती है।