एमजी रोड पर बदमाशों का आतंक पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर फायरिंग कर युवक को किया घायल एफआईआर दर्ज आरोपी फरार
वीओ 1 वारदात 6 अप्रैल सुबह 6 बजे एमजी रोड़ मेट्रो स्टेशन के बाहर की है ,जहाँ 3 से 4 अज्ञात बदमाशों ने राजगढ़ राजस्थान के रहने वाले 26 वर्षीय मोहित पर फायरिंग कर दी | वारदात में गोली मोहित की जांघ को चीरती हुई आरपार हो गयी | मोहित को गंभीर हालत में दिल्ली के दिन दयाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ दिल्ली पुलिस द्वारा पीड़ित के ब्यानं पर ज़ीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम पुलिस को भेजी गई है|

वारदात 6 अप्रैल सुबह 6 बजे एमजी रोड़ मेट्रो स्टेशन के बाहर की है ,जहाँ 3 से 4 अज्ञात बदमाशों ने राजगढ़ राजस्थान के रहने वाले 26 वर्षीय मोहित पर फायरिंग कर दी |
वारदात में गोली मोहित की जांघ को चीरती हुई आरपार हो गयी | मोहित को गंभीर हालत में दिल्ली के दिन दयाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ दिल्ली पुलिस द्वारा पीड़ित के ब्यानं पर ज़ीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम पुलिस को भेजी गई है|
दरअसल राजस्थान का रहने वाला मोहित अपने दोस्तो के साथ शराब का सेवन करने के लिए DT सिटी सेंटर के मोजो क्लब में आया था ,जहाँ मामूली बात को लेकर उसकी कहा सुनी हो गई | बस फिर क्या था मोहित सुबह 6 बजे जैसे ही क्लब से बाहर निकला वैसे ही मन मे रंजिश लिए अज्ञात बदमाशों ने मोहित और उसके दोस्तो पर हमला कर दिया|
पुलिस को दिए ब्यानं के मुताबिक मोहित की मानें तो बदमाशो में से एक ने पिस्तौल से उस पर फायर किया और मौके से फरार हो गए|
गोली से घयाल हुए मोहित के दोस्तो ने आनन फानन में मोहित को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहाँ दिल्ली पुलिस द्वारा पीड़ित के ब्यानं पर ज़ीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम पुलिस को भेजी गई है| हैरानी की बात यह भी रही की एमजीरोड़ पुलिस चौकी से चंद कदमो की दूरी पर फायरिंग हुई, लेकिन गहरी नींद में सोई गुरुग्राम पुलिस को इसकी भनक तक नही लगीं| वारदात 6 अप्रैल की सुबह 6 बजे एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के बाहर की है|
p24news