तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा सरकार को दिया गया प्रपोज़ल

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर दिल्ली की तिहाड़ जेल से आ रही है जहां सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा सरकार को एक प्रपोज़ल दिया गया है। इस प्रपोज़ल में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों को देश के दूसरे राज्यों की जेलों में शिफ्ट करने की बात कही गई है।

||Delhi||Nancy Kaushik||इस वक्त की सबसे बड़ी खबर दिल्ली की तिहाड़ जेल से आ रही है जहां सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा सरकार को एक प्रपोज़ल दिया गया है। इस प्रपोज़ल में तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों को देश के दूसरे राज्यों की जेलों में शिफ्ट करने की बात कही गई है।

आपको बता दे कि इस प्रपोज़ल के चलते गैंगस्टरो को केरल से लेकर जम्मू कश्मीर तक की जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। वर्तमान समय की अगर बात करें तो इस वक्त तिहाड़ जेल में करीब 10 से ज्यादा गैंगस्टर है और उनके एसोसिएट करीब 100 से ज्यादा जेलों में है। जो की एक दुसरे की और जेल की सुरक्षा के लिए खतरा है। 

तिहाड़ जेल प्रशासन ने यह कदम जेल की सुरक्षा के लिए ही उठाया है क्योकि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया और प्रिंस तेवतिया की हत्या के बाद तिहाड़ की सुरक्षा पर कई सवाल उठ रहे है।