माफिया डोन अतीक अहमद की हत्या...जानिए आखिर कौन था अतीक अहमद ?
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसे कस्टोडियल डेथ भी कहा जा रहा है, कस्टोडियल डेथ यानी किसी अपराधी या आरोपी की मौत पुलिस या न्यायिक हिरासत में ही हो जाना। ऐसे में कई सवाल खडे होते है यूपी पुलिस से इतनी बडी चूक कैसे हुई आखिर अतीक और उसके भाई की हत्या किसने और क्यों कराई ?

||Delhi||Nancy Kaushik||इस वक्त की सबसे बड़ी खबर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसे कस्टोडियल डेथ भी कहा जा रहा है, कस्टोडियल डेथ यानी किसी अपराधी या आरोपी की मौत पुलिस या न्यायिक हिरासत में ही हो जाना। ऐसे में कई सवाल खडे होते है यूपी पुलिस से इतनी बडी चूक कैसे हुई आखिर अतीक और उसके भाई की हत्या किसने और क्यों कराई ?
आइए सबसे पहले जानते है आखिर कौन था अतीक अहमद ?
अतीक अहमद का जन्म प्रयागराज में 10 अगस्त 1962 में हुआ था। जैसे - जैसे अतीत की उम्र बढ़ती गई वैसे - वैसे उस पर हत्या, अपहरण, मारपीट और लूटपाट जैसे कई केस दर्ज होते चले गए। उत्तर प्रदेश में अतीक के खिलाफ 80 से ज्यादा मामले पुलिस में दर्ज हैं। अतीक की एक बीवी और 5 बच्चे भी हैं, इन सभी के ऊपर भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दरअसल गरीब से अमीर बनने की चाह अतीक को आपराधिक दुनिया में खींच लाई। साल 1989 में अतीक को प्रयागराज से विधानसभा से निर्दलीय सीट मिली और अतीक को जीत हासिल हुई। इसी से उसके जीवन की नई शुरुआत हुई। इसी सीट पर वो 5 बार विधायक भी रहा।
आईए जानते है कैसे अतीक ने जुर्म की दुनिया में कदम रखा -
अतीक का राजनीतिक जीवन सही चल रहा था, वर्ष 2003 में अतीक ने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा और जीता भी इसके बाद 2004 में दोबारा समाजवादी पार्टी से आम चुनाव लड़ा और 14 लोकसभा के लिए चुन लिया गया। साल 2004 में जब अतीक सांसद बन गया तो उसकी विधानसभा सीट खाली हो गई। उसके बाद इलाहाबाद क्षेत्र में जो चुनाव हुए तो अतीक के भाई अरशफ ने BSP के उम्मीदवार राजू पाल के खिलाफ चुनाव लड़ा। जिसमें राजू पाल की जीत हुई और अतीक का भाई अशरफ हार गया। जिसके बाद 2005 में अतीक ने अपने गुर्गों से राजू पाल की हत्या करा दी। जिसके बाद राजू पाल की पत्नी ने अतीक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करा दी। जिसमें मुख्य गवाह बना राजू पाल का साला उमेश पाल। 24 फरवरी 2023 को अतीक के गुंडों ने उमेश पाल की गोली मारकर हत्या करदी। जिसकी वजह से यूपी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।
अतीक की किसने करवाई हत्या- अतीक की हत्या में कितने लोग थे शामिल ?
बीती रात 15 अप्रैल को माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की तीन लोगों ने मीडिया के सामने ही गोली मारकर हत्या करदी। प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के सामने अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों लोगों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और लगातार उनसे पूछताछ कर रही है।
कैसे यूपी पुलिस से इतनी बड़ी चूंक हुई - अतीक की हत्या करने के पीछे क्या मकसद था ?
दरअसल गोली मारने वाले तीन शूटर पत्रकार बनकर पहुंचे थे, पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में शूटरस ने बताया की हमें बड़े शूटरस बनना कब तक हम छोटे शूटरस बनकर रहेंगे। हालांकि पुलिस उनके इन गुमराह करने वाले बयानों पर विश्वास नहीं कर रही और सख्ती से सच निकलवाने की कोशिश में लगी है।
p24news