डॉ० सुनील पंवार ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा की तानाशाही से दुखी हो चुकी है और आगामी चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाकर भाजपा को भगाने का काम करेगी । इस कार्यक्रम में भीम सेन मैहता ने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही किसान मजदूर गरीब सहित सभी वर्गो के हितों को रक्षा कर सकती है ।
इस मौके पर डॉ० नवजोत कश्यप ने कांग्रेस का संकल्प पत्र पढ़ कर ग्रामीणों के बीच सुनाया । जिसमे बुढ़ापा पेंशन 6000 रु० प्रति माह, सफाई कर्मचारी, चौकीदार, मनरेगा मेट को पक्का करना, जनविरोधी पोर्टलो से मुक्ति, पुरानी पेंशन योजना, हर गरीब का पीला राशन कार्ड, किसानों को MSP व सर्वाधिक भाव की गारंटी, 300 यूनिट बिजली मुफ्त, पुरानी पेंशन योजना जैसे 15 संकल्प लिखे थे । डॉ० नवजोत कश्यप ने गांव गढ़ीबीरबल में ही रात्रि ठहराव किया और कांग्रेस का संकल्प पत्र घर घर तक पहुंचाया ।