आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने सीडीपीओ के माध्यम से पीएमएमवीवाई का किया विरोध प्रदर्शन

आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन हरियाणा के आह्वान पर जिले की आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने आज सीडीपीओ के माध्यम से पीएमएमवीवाई फॉर्म का विरोध करके पीओ को ज्ञापन दिया। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन नेता राजबाला निनान व संचालन जिला सचिव राजबाला शर्मा ने किया।

||Delhi||Nancy Kaushik||आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन हरियाणा के आह्वान पर जिले की आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने आज सीडीपीओ के माध्यम से पीएमएमवीवाई फॉर्म का विरोध करके पीओ को ज्ञापन दिया। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन नेता राजबाला निनान व संचालन जिला सचिव राजबाला शर्मा ने किया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आंगनबाड़ी नेता राजबाला शर्मा ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों पर ऑनलाइन का पहले ही बहुत सारा काम करवाया जाता है और अब सरकार का नया काम पीएमएमवीवाई के रूप में आ गया है। आंगनवाड़ी में कई वर्कर 50 साल से ऊपर हैं जो यह काम नहीं कर सकती और आजकल डाटा हैक होने के मामले हमारे सामने दिन प्रतिदिन आ रहे है। ऑनलाइन काम के कारण लाभार्थियों ने पहले भी अपने अकाउंट से पैसे गवाए  है। अब ये पीएमएमवीवाई के काम करने से लाभार्थियों को और आंगनवाड़ी वर्करों को दोनों को नुकसान होगा।
यूनियन जिला प्रधान राजबाला निनान ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया 18 महीने से नहीं आ रहा है। कई सेंटरों पर तो ताले भी लग चुके हैं। कुछ वर्करों ने तो ब्याज पर उठाकर अपने केंद्रों का किराया चुकाया है। हैल्परो और वर्करों का मानदेय भी समय पर नहीं आ रहा है और ऊपर से हैल्परो द्वारा बनाया जाने वाला राशन का मेहनताना 1 साल से बकाया है इससे वर्कर और हेल्पर की स्थिति दयनीय बन रही है।
सीडीपीओ दर्शना ने बताया कि आंगनवाड़ी वर्कर की किराए की मांग पिछले काफी दिनों से हैं इसकी डिमांड बना कर ऊंचा अधिकारियों को भेज रखी है और जैसे ही बजट आएगा आंगनबाड़ियों का किराया दे दिया जाएगा इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी आंगनवाड़ी वर्कर को ऑनलाइन काम करना पड़ेगा  और जो भी दिशा निर्देश विभाग के द्वारा दिए जाते हैं उन्हें समय समय पर उनका  पालन करना पड़ेगा।