डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ प्रदर्शन

अंबाला में आज रविदास समाज के सदस्यों ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके ऊपर गुरु रविदास पर गलत टिप्पणी करने के आरोप लगाए !! वही सदस्यों ने राम रहीम को कड़ी सजा देने की मांग भी की ।

||Delhi||Nancy Kaushik||अंबाला में आज रविदास समाज के सदस्यों ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके ऊपर गुरु रविदास पर गलत टिप्पणी करने के आरोप लगाए !! वही सदस्यों ने राम रहीम को कड़ी सजा देने की मांग भी की ।
 डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम ने अपने सत्संग के दौरान हजारों संख्या में मौजूद संगत के बीच महापुरुष संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज व संत कबीर दास जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई जिसको लेकर रविदास समाज के लोगों में अत्यंत रोष है जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि राम रहीम जैसा खुद है वैसा वह सभी महापुरुषों को करना चाहता है उन्होंने कहा कि ऐसा कौन सा मामला है जो राम रहीम पर दर्ज नहीं है दारू हत्या बलात्कार सहित अन्य गंभीर मामले उस पर दर्ज है उन्होंने कहा कि जो अभद्र टिप्पणी राम रहीम ने अपनी संगत के सामने ही है ऐसा किसी ने कभी इतिहास में नहीं पढ़ा उन्होंने कहा कि इस तरह का अपमान वे लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा का वह खंडन करते हैं और राम रहीम द्वारा कहे गए अभद्र शब्दों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं इसी के साथ ही उन्होंने अपनी मांग भी रख दी उन्होंने कहा कि उनकी सबसे पहली और अहम मांग यही है कि राम रहीम को जो बार-बार पैरोल दी जाती है उसे बंद किया जाए उन्होंने कहा कि इतने संगीन मामलों का अपराधी यदि बाहर रहेगा तो वह गलत काम ही करेगा उनका साफ तौर पर कहना है चाहे उन्हें यहां 2 दिन धरने पर क्यों ना बैठना पड़े लेकिन वे लोग उपायुक्त महोदय से मिले बिना नहीं जाएंगे |