हिसार के रेलवे सटेशन पर अफीम सहित नाबालिक लड़की गिरफ़्तार

नशे की गिरफ्त में लागतार युवा आ रहा है। नशे की रोकथाम के लिए सरकार भी कदम उठा रही है लेकिन नशे का कारोबार दिनप्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही मामला आज हिसार में देखने को मिला ।जब एक नाबालिक लड़की हिसार के रेलवे सेटेशन पर अफीम के साथ जीआरपी पकड़ा। हिसार रेलवे स्टेशन पर 12 साल की लड़की को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। लड़की के पास से 2.5 किलोग्राम अफीम मिली है। लड़की यह अफीम राजस्थान के जोधपुर जिले से लेकर आई थी। अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है लड़की अफीम किसे सप्लाई करने आई थी और जोधपुर से किस व्यक्ति ने इसे हिसार में माल सप्लाई करने भेजा। पुलिस ने नाबालिग लड़की पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी पुलिस के अधिकारी जीत सिंह ने बताया कि हिसार रेलवे स्टेशन पर हमारी टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान ईइसआई बलवान सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार, महिला पुलिस कर्मी विजय लक्ष्मी, महिला सिपाही मुकेश, एसपीओ सुभाष चन्द्र, एएसआई आरपीएफ असलम खान, आरपीएफ सिपाही दीपक चेकिंग कर रहे थे।

नशे की गिरफ्त में लागतार युवा आ रहा है। नशे की रोकथाम के लिए सरकार भी कदम उठा रही है लेकिन नशे का कारोबार दिनप्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही मामला आज हिसार में देखने को मिला ।जब एक नाबालिक लड़की हिसार के रेलवे सेटेशन पर अफीम के साथ  जीआरपी पकड़ा।
 हिसार रेलवे स्टेशन पर 12 साल की लड़की को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। लड़की के पास से 2.5 किलोग्राम अफीम मिली है। लड़की यह अफीम राजस्थान के जोधपुर जिले से लेकर आई थी। अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है लड़की अफीम किसे सप्लाई करने आई थी और जोधपुर से किस व्यक्ति ने इसे हिसार में माल सप्लाई करने भेजा। पुलिस ने नाबालिग लड़की पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 जीआरपी पुलिस के अधिकारी जीत सिंह ने बताया कि हिसार रेलवे स्टेशन पर हमारी टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान ईइसआई बलवान सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार, महिला पुलिस कर्मी विजय लक्ष्मी, महिला सिपाही मुकेश, एसपीओ सुभाष चन्द्र, एएसआई आरपीएफ असलम खान, आरपीएफ सिपाही दीपक चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 के पास ऐक्सलरेटर के पास मुखबिर ने सूचना दी कि एक लड़की जोधपुर (राजस्थान) से आई है और उसने नीले रंग का लोवर व सफेद काली. चैकदार शर्ट पहनी हुई है। जिसके पास नीले रंग का पिठू बैग है, जिसमें अफीम हो सकती है। उन्होने बताया की
हमे मुखबिर ने पुलिस को बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर लिफ्ट के पश्चिम साइड पत्थर के लड़की बैंच पर बैठी हुई है। जो जोधपुर राजस्थान से अफीम लाकर हिसार में किसी व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए आई है। यदि तुरंत रेड की जाए तो लड़की को अफीम सहित काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर जीआरपी अलर्ट हो गई। उन्होने बताया की इसके बाद डीएसपी राजेश कुमार को सूचना दी गई जीआरपी ने एक टीम बनाई और लड़की को काबू कर लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में अफीम निकली। बाद में इसका वजन करवाया गया जो करीब 2.5 किलो निकली। इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है।जीत सिंह ने बताया की आज हमने कोर्ट में पेश कर दिया है ।और मामला दर्ज कर आगामी कारवाही सुरु कर दी है