शिमला नगर निगम चुनाव के लिए हुआ स्टार वार शुरू

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए स्टार वार शुरू हो गया है। दोनों राजनीतिक दलों कांग्रेस व भाजपा ने अपने दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। भाजपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित पूर्व मंत्री व विधायक प्रचार के लिए वार्डों में जनसभाएं व बैठकें कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने भी अपना प्रचार अब तीव्र कर दिया है।  

||Delhi||Nancy Kaushik||शिमला नगर निगम चुनाव के लिए स्टार वार शुरू हो गया है। दोनों राजनीतिक दलों कांग्रेस व भाजपा ने अपने दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। भाजपा की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित पूर्व मंत्री व विधायक प्रचार के लिए वार्डों में जनसभाएं व बैठकें कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने भी अपना प्रचार अब तीव्र कर दिया है।  

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओकओवर में बैठक कर मंत्रियों व विधायकों की क्लास ली थी। उन्होंने कहा था कि सभी प्रचार में उतरें। इसके बाद मंत्री प्रचार के लिए फील्ड में उतरे और जनसभाएं की। प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं फील्ड में उतरें ओर अब उनके मंत्री भी मैदान में उतर चुके है आपको बता दे कि कांग्रेस ने कंगनाधार से राम रतन बर्मा को अपना प्रत्यासी मैदान में उतारा है उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए अब कैबनेट मंत्री ,अनिरुद सिंह खुद मैदान में उतार चुके है ।उन्होंने घर घर जा कर राम रतन वर्मा के लिए बोट डालने की अपील की उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो वादा शिमला की जनता  से कर रखा है उसे जल्दी ही पूरा किया जाएगा ओर शिमला को ग्रीन सिटी बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के लोगो को ठगा है लेकिन इस बार कांग्रेस की सरकार लोगो की अपेक्षाओं पर खरा उतरने कि कोशिश करेंगी और शिमला को एक आदर्श  विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करेगी ।