||Delhi||Nancy Kaushik||भिवानी पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर भिवानी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर जनसभाएं कर रहे हैं और लोगों से मिल रही है इसी कड़ी में उन्होंने अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि जब पहली बार सरकार ने नोटबंदी की थी तो कहा था काला धन बाहर आएगा और अब सारी जनता के सामने है कितना काला धन बाहर आया इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि आतंकवाद की फंडिंग को लेकर भी कहा जा रहा था कि नोटबंदी करने से आतंकवादियों की कमर टूट जाएगी लेकिन कितनी टेरर फंडिंग खत्म हुई है यह सब जनता के सामने है इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर जब वह गांव में जाती है तो महिलाएं कहती हैं उन्होंने थोड़े-थोड़े करके पैसे जमा किए थे जो अब सरकार एक झटके में बार-बार उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि बार-बार नोटबंदी से आम जनता त्रस्त है।
परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी को लेकर उन्होंने कहा कि यह दोनों चीज आम जनता की गले की फांस बन गया है अगर किसी भी व्यक्ति की कोई चीज गलत हो जाए तो वह थैला लेकर दफ्तरों में इधर-उधर घूमता रहता है और उसका जीवन नष्ट हो जाता है इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान है उनकी आमदनी है नहीं और इसके साथ-साथ उन्होंने किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि किसानों को उनका मुआवजा नहीं मिल रहा और एमएसजी भी नहीं मिल रही व्यापारियों के उद्योग धंधे पिट गए हैं आज हर वर्ग सड़कों पर आ गया है।
जंतर मंतर पर खिलाड़ियों के धरने को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है लेकिन बेटियों के शोषण पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती उन्होंने कहा कि अब जनता ने 10 साल इस सरकार को झेल लिया है अब जनता फैसला करेगी इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि जो बेटियां देश के लिए मेडल लेकर आती है देश का गौरव है और वह खुद कह रही हैं कि उनके साथ शोषण हुआ है लेकिन सरकार कार्यवाही करने की वजह बेटियों पर लांछन लगा रही है इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता।