लंबित बिजली कनेक्शन व बकाया मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू ने रोष जताया

बाढ़ड़ा क्षेत्र में लंबित बिजली ट्यूबवैल कनेक्शन व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने से भाकियू में रोष बना हुआ है। भाकियू जिला प्रधान हरपाल भांडवा की अगुवाई में किसान भवन में बैठक आयोजित कर रोष जताया उसके बाद वे प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर किसानों की लंबित मांगों को पूरा करवाने की मांग की।बाढ़ड़ा क्षेत्र में लंबित बिजली ट्यूबवैल कनेक्शन व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने से भाकियू में रोष बना हुआ है। भाकियू जिला प्रधान हरपाल भांडवा की अगुवाई में किसान भवन में बैठक आयोजित कर रोष जताया उसके बाद वे प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर किसानों की लंबित मांगों को पूरा करवाने की मांग की।

||Delhi||Nancy Kaushik||बाढ़ड़ा क्षेत्र में लंबित बिजली ट्यूबवैल कनेक्शन व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने से भाकियू में रोष बना हुआ है। भाकियू जिला प्रधान हरपाल भांडवा की अगुवाई में किसान भवन में बैठक आयोजित कर रोष जताया उसके बाद वे प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर किसानों की लंबित मांगों को पूरा करवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि उनकी मांगे नहीं मानी तो किसान संगठन एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

उल्लेखनीय हैं कि बाढ़ड़ा क्षेत्र में बीते काफी समय से किसानों को ट्यूबवैल बिजल कनेक्शन नहीं मिले है जिसके चलते किसानों को अपनी फसलों में सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। जिसको लेकर भाकियू पदाधिकारी कई बार जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को इससे अवगत करवा चुके है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। उसी के चलते भाकियू पदाधिकारियों ने रोष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि अगर जल्द बिजली कनेक्शन नहीं दिए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।