नरेला थाना क्षेत्र में तीन बच्चों से कुकर्म का मामला आया सामने

नरेला थाना क्षेत्र में तीन बच्चों से कुकर्म का मामला सामने आया है।स्वजन का आरोप है कि बच्चों के साथ काफी दिनों से गलत हरकत की जा रही थी।बच्चों ने रविवार रात यह बात उन्हें बताई।इसके बाद गुस्साए स्वजन ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

||Delhi||P24 News||नरेला थाना क्षेत्र में तीन बच्चों से कुकर्म का मामला सामने आया है।स्वजन का आरोप है कि बच्चों के साथ काफी दिनों से गलत हरकत की जा रही थी।बच्चों ने रविवार रात यह बात उन्हें बताई।इसके बाद गुस्साए स्वजन ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।नरेला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे दस वर्ष से कम आयु वर्ग के हैं।वह इलाके के स्कूल में पढ़ते हैं और माता पिता के साथ नरेला थाना इलाके के एक गांव में रहते हैं।पड़ोस में ही किराये के मकान में रहने वाले दो सगे भाई समेत तीन आरोपित बच्चों को मोबाइल में गेम खिलाने के बहाने अपने घर की छत पर ले जाते थे।जहां पर उनके साथ कुकर्म किया जाता था।बच्चों के स्वजन को रविवार रात को इस बारे में जानकारी मिली।इसके बाद उन्होंने आरोपियों को पुलिस को सौंपा।

पीड़ित बच्चे ने बताया कि पड़ोस के लड़के फोन में गेम खिलाने के बहाने उन्हें अपने घर की छत पर लेकर जाते थे।वहां पर उनके कपड़े उतारकर उनसे कुकर्म करते थे।
दूसरे बच्चे ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गंदी हरकत की थी।यह पहली बार नहीं था, पहले भी उनके साथ आरोपियों ने गंदी हरकत की थी।तीसरे बच्चे ने बताया कि कई बार पड़ोस में रहने वाले मन्नू, मोनू और राशिद उनके साथ गंदी बात कर चुके हैं।स्वजन ने कहा कि वह तो सुबह काम के लिए घरों से निकल जाते हैं।दिन के समय बच्चे घरों में अकेले होते हैं।एेसे में उनके बच्चों के साथ ऐसा गलत काम किए जाएंगे तो वह कैसे काम करेंगे।उन्होंने बताया कि जब से आरोपियों ने बच्चों को अपना शिकार बनाया है, तब से बच्चे सहमे हुए हैं।