डंपिंग जोन बनाने का गांव बारना व डेरा रामनगर के लोगों ने किया विरोध
गांव बारना में डंपिंग स्थल बनाने के विरोध में गांव बारना व डेरा रामनगर के ग्रामवासियों ने रोकी कचरे की गाड़ियां, प्रशासन पहुंचा मौके पर,आज शाम को प्रशासन व विधायक के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा आगामी फैसला।

कुरुक्षेत्र || थानेसर के डंपिंग जोन को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। डंपिंग स्थल को लेकर प्रशासन की चिंताएं खत्म नहीं हो रही है। गांव बारना में डंपिंग स्थल बनाने के विरोध में गांव बराना व डेरा रामनगर के ग्राम वासियों ने कचरे से भारी गाड़ियों को सड़क पर रोका। वहीं कचरे की गाड़ियों की रोकने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व डीएमसी सहित नगर परिषद के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्राम वासियों से बातचीत की। ग्राम वासियों ने कहा कि वह शहर का कचरा गांव में नहीं गिरने देंगे। उन्होंने कहा कि उनके घर में बच्चे, पशु इस कचरे की बदबू से बीमार हो रहे हैं। और अगर यही हाल रहा तो गांव पूरा गांव बीमारी की चपेट में आ जाएगा। दोनों गांव के ग्राम वासियों ने मिलकर कचरे को वहां से हटाने की मांग की। वहीं कई घंटे की प्रशासन के साथ बहस के बाद फैसला लिया गया कि शाम को थानेसर विधायक सुभाष सुधा व प्रशासन के साथ ग्राम वासियों की बैठक होगी इसके बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। फिलहाल ग्राम वासियों ने कचरा गांव में गिरने से रोक दिया है।
p24news