घरौंडा अनाज मंडी में आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर...

घरौंडा अनाज मंडी में आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,तीनों अध्यादेशों को लेकर सरकार के खिलाफ की की जोरदार नारेबाजी, हडताल को राईसमिलरों ने भी दिया समर्थन,मांगों में तीनों कृषि अध्यादेश को वापस लेने तक रहेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल,आढ़तियों ने 20 सितंबर को किसान संगठनों द्वारा रोड जाम के समर्थन की दी चेतावनी,किसान हडताल चलने तक अपनी फसल मंडी में न लाए |

घरौंडा अनाज मंडी में आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर...

घरौंडा (सुरेंदर पांचाल) || घरौंडा अनाज मंडी एसोसिएशन के आह्वान पर तीन कृषि अध्यादेशों को लेकर व अपनी मांगों को लेकर आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल को राइस मिलर भी समर्थन कर रहे हैं। आढतियों व मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जारेदार नारेबाजी की। घरौंडा की एक कार्यकारिणी की बैठक प्रधान रामलाल गोयल की अध्यक्षता में करने के बाद आढ़तियों ने हड़ताल का रुख किया है। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि घरौंडा मंडी भी 18 सितंबर से पूर्णतया बंद रहेगी। आढ़तियों के अनुसार सभी परचेजऱ से बात हो चुकी है और उन्होंने हड़ताल का समर्थन किया है। किसानों को भी,हड़ताल चलने तक अपनी फसल मंडी में न लाने के लिए कहा गया है।

आढतियों ने कहा तीनों कृषि अध्यादेश को वापस लेे,कृषि आंदोलन के दौरान किसानों व आढ़तियों पर किए गए मुकदमों को वापस लेे, सभी फसलों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से करने, किसी भी मद में काटी गई आढ़तियों की राशि को वापिस देने की मांगे प्रमुख हैं। इसके अलावा मंडियों को टैक्स फ्री करने की मांग भी है जिससे किसानों को सही फायदा मिल सके।

शुक्रवार को आढ़ती व मिलरों ने इक_े होकर धरना दिया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की,मंडी में काम न होने के कारण उनके साथ कुछ मजदूर भी बैठे दिखाई दिए। आढतियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती,उनकी हड़ताल जारी रहेगी। आढ़तियों ने 20 सितंबर को किसान संगठनों द्वारा रोड जाम के समर्थन की बात भी कही।