अम्बाला में धान खरीद शुरू न होने से गुस्साए किसानों का धरना रात भर रहा जारी...

धान खरीद शुरू न होने से गुस्साए किसानों का धरना रात में भी जारी , सुबह से लेकर रात तक सरकार ने नहीं ली किसानों की सुध , किसानों का एलान , जब तक खरीद शुरू नहीं होगी तब तक जारी रहेगा धरना ,12 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं आई किसानों के जोश में कोई कमी।

अम्बाला में धान खरीद शुरू न होने से गुस्साए किसानों का धरना रात भर रहा जारी...

अम्बाला (अंकुर कपूर) || धान की खरीद शुरू न होने से नाराज किसान आज सुबह से हरियाणा की मंडियों के बाहर डेरा डाले बैठे हैं। ऐसे में हैरानी की बात ये है कि किसान के अच्छे दिनों की बात करने वाली सरकार और उसके प्रशासन ने रात ढल जाने के बाद भी किसानों की सुध नहीं ली। अंबाला में अंबाला-हिसार हाईवे के बीचों बीच बैठे किसान अभी तक धरने पर डटे हुए हैं और उनका यही कहना है कि जब तक मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा।

धान की खरीद को लेकर 12 घंटे बीत जाने के बाद भी किसानों का धरना जारी है। बुधवार सुबह 9 बजे अंबाला शहर अनाज मंडी के बाहर अंबाला हिसार हाइवे पर शुरू हुआ धरना अभी तक जाती है। 12 घण्टे बाद भी किसानों का जोश कम नही हुआ। वही किसान अपनी मांग पर अड़े हैं कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती तब तक वह धरना इसी तरह जारी रखेंगे।

किसान यूनियन को अब विभिन्न संगठनों का भी साथ मिलने लगा है। शाम ढलने के बाद अब किसानों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का साथ मिला है। जिन्होंने किसानों के साथ फसल की खरीद शुरू करने की मांग को बुलंद किया है। वहीं संघ ने यह भी मांग उठाई है कि सरकार कृषि कानून वापिस ले।