महेन्द्रगढ़ शहर में विकास कार्य नहीं होने व अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ नगरपालिका
[sushil sharma,mohinder garh ] महेन्द्रगढ़ शहर में विकास कार्य नहीं होने व अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ चल रहे धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल के सातवें दिन रविवार को महेंद्रगढ़ शहर के सम्पूर्ण बाजार रहे बंद।

महेन्द्रगढ़ शहर में विकास कार्य नहीं होने व अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ नगरपालिका परिसर में चल रहे धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल के सातवें दिन रविवार को महेंद्रगढ़ शहर के परशुराम चौक, 11 हटटा बाजार, सब्जी मंडी, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, सिनेमा रोड मार्केट और बस स्टैंड मार्केट पूर्ण रूप से बंद रहे। सभी दुकानदार और व्यापारियों का कहना है कि पिछले 7 साल से लगातार महेंद्रगढ़ में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं शहर की सभी सडके पूरी तरह से टूट चुकी है। शहर के अंदर सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। बाजार के अंदर जगह-जगह बड़े-बड़े कुड़ों के ढेर भी लग चुके हैं। लेकिन नगर पालिका प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है। नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने दुकानदारों और व्यापार मंडल का बाजार बंद करने पर धन्यवाद किया है और उन्होंने कहा है कि यह हमारा धरना राजनीति से जुड़ा हुआ नहीं है यह धरणा विकास कार्यों को लेकर और लोगों की समस्याओं को लेकर दिया जा रहा है। नगरपालिका में चल रहे धरने में पालिका प्रधान व पार्षद सभी पूर्ण रूप से धरना प्रदर्शन में अपना योगदान दे रहे हैं और भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। लगातार 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे चेतन यादव की तबीयत ज्यादा खराब रही। इस दौरान शहर के विकास व हाउस के समर्थन में सभी ट्रेड यूनियन एवं अन्य संस्थाओं ने हाउस को विश्वास दिलाया है वे 4 अगस्त के बंद को पूर्ण सफल बनाने में पूरा सहयोग किया है। उधर नगर पालिका चेयरमैन व समस्त हाउस ने शहर ही नहीं क्षेत्रवासियों से विकास के मुद्दे पर आयोजित रोष-प्रदर्शन में शामिल होकर महेंद्रगढ़ के सम्मान को ऊंचा करने का आह्वान करेंगे। नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी के नेतृत्व में नगरपालिका हाउस लगातार सातवें दिन भी धरने पर रहा। चेतन यादव और देवेन्द्र उर्फ सोनू सैनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ शहर के अधिकांश मार्गों के हालात खराब ही नहीं इससे भी कोई बुरा नाम हो तो यह दिया जा सकता है। इसे छोड़िए शहर का सरकारी अस्पताल जहां दिनभर मरीजों का आवागमन रहता है। अस्पताल के बाहर मार्ग में एक-एक फुट तक के गड्ढे हो रहे हैं तो प्रशासन के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन की कार्यशैली को लेकर करीब पूरा शहर परेशान है। शहर के विकास के लिए पुरा शहर एकजुट है तथा रहेगा।
p24news