||Delhi||Nancy Kaushik||भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो इन दिनों अंबाला में एक्टिव नजर आ रहा है बीते दिनों पुलिस और वन विभाग के 5 कर्मचारी रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जा चुके हैं इसी बीच आज एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा अंबाला छावनी एसडीएम कार्यालय स्तिथ पटवारखाने से एक पटवारी को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है पटवारी चरणजीत पर जमीन के बारसान इंतकाल करने के एवज में एक किसान से 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप लगे है।
दरअसल गांव शाहपुर के किसान हरजीत सिंह को मृतक पिता की 26 एकड़ जमीन का बारसान इंतकाल करवाना था जिसके लिए वह 6 महीने से परेशान होकर पटवारी चरणजीत के पास चक्कर लगा रहा था किसान हरजीत सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत सौंपकर बताया कि पटवारी चरणजीत 20 हजार की रिश्वत मांग रहा है जिसके बाद रिकॉर्डिंग के आधार पर आज शाम एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा पटवारी चरणजीत को अंबाला कैंट पटवारखाने से गिरफ्तार कर लिया जानकारी देते हुए एसीबी अधिकारी ने बताया कि किसान ने हमें सूचना दी थी कि पटवारी चरणजीत जमीन के इंतकाल करने के बदले 20 हजार की डिमांड कर रहा है जिसके बाद पटवारी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।