भिवानी तोशाम- शुक्रवार देर शाम एक 12 वर्ष के बच्चे का अज्ञात अर्टिगा मारुति गाड़ी में सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया

शुक्रवार देर शाम एक  12 वर्ष के बच्चे का अज्ञात अर्टिगा मारुति गाड़ी में सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया  प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र राघव कराटे एकेडमी से खेल कर वापस घर लौट रहा था तभी एक अर्टिगा गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उसे तोशाम के जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के आसपास जबरन गाड़ी में उठा लिया और उसे हासी की तरफ ले गए। जब पुलिस को सूचना प्राप्त हुई तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीमें गठित कर अपहरणकर्ताओ की तलाश शुरू कर दी पूरी रात से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। परंतु अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चे के पिता मनोज तोशाम में जुते की दुकान चलाते हैं।

शुक्रवार देर शाम एक  12 वर्ष के बच्चे का अज्ञात अर्टिगा मारुति गाड़ी में सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया  प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र राघव कराटे एकेडमी से खेल कर वापस घर लौट रहा था तभी एक अर्टिगा गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उसे तोशाम के जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के आसपास जबरन गाड़ी में उठा लिया और उसे हासी की तरफ ले गए। जब पुलिस को सूचना प्राप्त हुई तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीमें गठित कर अपहरणकर्ताओ की तलाश शुरू कर दी पूरी रात से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। परंतु अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चे के पिता मनोज तोशाम में जुते की दुकान चलाते हैं। दूसरी तरफ आज तोशाम के व्यापारियों ने घटना के विरोध में तोशाम बाजार को पूरी तरह बंद रखने की घोषणा की है। इस संबंध में तोशाम व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर मलिक ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि अभी तक पुलिस प्रशासन केवल छापामारी कर रहा है। किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है काफी समय बितने के बावजूद भी बच्चे का पता नहीं लगा पाई है  उन्होंने कहा कि इसी वजह से तोशाम में व्यापारियों को आज बाजार बंद करना पड़ा व्यापारी पुलिस से इस संबंध में बातचीत कर रहे हैं मिल बैठकर आगामी में रणनीति बनाई जाएंगी उधर इस संबंध में लोगों में भारी रोस बना हुआ है विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता व नेता बच्चे के माता-पिता को ढांढस बंधाने घर पहुंच रहे हैं इनमें मुख्यतः  हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान हरि सिंह सांगवान व भाजपा नेता अनिल शर्मा प्रमुख है सभी ने घटना की घोर निंदा की है
तोशाम थाना प्रभारी शिवकुमार का कहना है कि पुलिस पूरे प्रयास कर रही है की अपहरण कर्ताओं को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार किया जाए और बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौपा जा सके कल शाम से ही पुलिस ने टीमें में गठित कर रखी हैं और काफी जगह पर छापामारी की जा रही है जल्दी से जल्दी अपहरणकर्ताओ का पता लगा लिया जाएगा। हम इस संबंध में व्यापार मंडल से भी बातचीत कर रहे हैं।