गुरुग्राम-सीवर की समस्या बनी जी का जंजाल
प्रदेश की आर्थिक नगरी कहे जाने वाले गुरुग्राम में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है | गुरुग्राम सबसे ज्यादा रिवेन्यू देने के बावजूद भी सीवर जैसी समस्याओं से जनता को दो चार होना पड़ रहा है |

||Delhi||Nancy Kaushik||प्रदेश की आर्थिक नगरी कहे जाने वाले गुरुग्राम में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है | गुरुग्राम सबसे ज्यादा रिवेन्यू देने के बावजूद भी सीवर जैसी समस्याओं से जनता को दो चार होना पड़ रहा है | यह तस्वीर है गुरुग्राम के रवि नगर इलाके की है , जहां पर पिछले एक महीने से सीवरेज की समस्या से लोग जूझ रहे है | सीवर का गंदा पानी लोगों के घरों के बाहर जमा है ,जिसके चलते लोग ना तो वहां निकल पाते हैं और बदबू का आलम इस कदर है कि लोगों का खाना-पीना दूबर हो गया है| निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं ,लेकिन निगम अधिकारी भी जनता की समस्या सुनने को तैयार नहीं है |
रवि नगर के निवासियों की माने तो पिछले एक महीने में उन्होंने वार्ड पार्षद की शक्ल तक नही देखी है। पार्षद साहब कभी भी उनके इलाके में नही आए है। जबकि वह लोग कई बार उनके ऑफिस में जा कर समस्या रख चुके है। हर बार सीवर सफाई के लिए कर्मचारी आते तो है,लेकिन अगले दिन फिर से वही हालत होती है। सैनी की माने तो जब तक इस इलाके में मशीन से सीवर की सफाई नही की जाएगी तब तक समस्या यू ही बनी रहेगी। इतना ही नही स्कूल के बच्चो को भी इस गंदे पानी से हो कर गुजरना पड़ रहा है।
ओवरफ्लो हो रहे सीवर और उससे निकलते गंदे पानी से रवि नगर के निवासियों को कब तक राहत मिल पाएगी यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल तो रवि नगर के निवासी खासे परेशान है और उनकी सुध लेंने वाला कोई नही। यह कोई अकेला ऐसा इलाका नही है, जहा इस तरह की समस्या से लोगो को दो-चार होना पड़ रहा है, बल्कि साइबर सिटी के अनेकों मोहहलो में इस तरह की समस्या आम हो चुकी है।
p24news