प्रेमिका से बात करने के शक में एक युवक ने दूसरे युवक को लगाई आग........
दीपांशु को टीटू पर उसकी प्रेमिका के साथ संबंध होने का शक था जिसके कारण दोनों में झगड़ा हुआ और पीड़ित दीपांशु 50 फीसदी आग में झुलस गया|

||New Delhi||Nancy Kaushik||मामला नई दिल्ली के छावला इलाके का है जहाँ टीटू नाम के युवक ने दीपांशु नाम के युवक को आग लगाने की कोशिश की जिसमे दोनों लोग आग में झुलस गए |
दरअसल दीपांशु को टीटू पर उसकी प्रेमिका के साथ संबंध होने का शक था जिसके कारण दोनों में झगड़ा हुआ और पीड़ित दीपांशु 50 फीसदी आग में झुलस गया, आरोपी टीटू भी आग से जल गया और दोनों को आरटीआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार की है , पुलिस जब आरटीआरएम अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने टीटू और दीपांशु को बयान देने की हालत में बताया जिसके बाद उन्हें सफ़दरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया |
पीड़ित दीपांशु ने बयान दिया की झगडे के दौरान कालू नाम के व्यक्ति ने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और टीटू ने लाइटर जला दिया जिसे की आग लग गई | आरोपी कालू को हत्या का प्रयास ( धारा 307 ) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है वही दूसरा आरोपी टीटू अभी हॉस्पिटल में भर्ती है | पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है |
p24news